UPSC Topper Anuj Agnihotri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं. देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल UPSC CSE की चयन प्रक्रिया हमेशा की तरह लंबी और चुनौतीपूर्ण रही. इस साल UPSC CSE 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक‑1 हासिल कर सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने AIIMS जोधपुर से MBBS किया फिर सिविल सेवा की राह चुनी.
कौन हैं UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री?
अनुज मूल रूप से राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भी वहीं से पूरी की. इसके बाद वह ग्रेजुएशन के लिए जोधपुर आए और यहाँ AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई की. वर्ष 2023 में उन्होंने मेडिकल डिग्री पूरी की. इसके बाद उन्होंने Danics (Central Civil Services Group‑B) जॉइन किया था, जहाँ कार्य करते हुए उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी जारी रखी.
#UPSC टाॅपर अनुज अग्निहोत्री रावतभाटा (कोटा) के रहने वाले हैं। उन्होंने जोधपुर एम्स से एमबीबीएस किया है। pic.twitter.com/6NZQnsjsyk
— शिक्षकों की आवाज़ (@special_cwsn) March 6, 2026
बड़ी सफलता
अनुज अग्निहोत्री की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि UPSC जैसी कठिन परीक्षा में लाखों उम्मीदवार बैठते हैं, लेकिन चयन केवल कुछ सौ का ही होता है. ऐसे में टॉप करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुज ने अपने कैडर के लिए हरियाणा का विकल्प चुना है. अनुज पहले भी 2 बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं. UPSC 2023 में पहले प्रयास में उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी.
UPSC CSE 2025 परीक्षा के टॉपर
- अनुज अग्निहोत्री
- राजेश्वरी सुवे एम
- अकांश ढुल
- राघव झुनझुनवाला
- ईशान भटनागर
- ज़िनिया अरोड़ा
- ए आर राजा मोहिद्दीन
- पक्षल
- आस्था जैन
- उज्ज्वल प्रियांक
अगस्त में लिखित परीक्षा, फरवरी तक इंटरव्यू; अब जारी हुई अंतिम सूची
UPSC CSE 2025 की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक चले. सभी चरण पूरे होने के बाद UPSC ने आज फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की है. आयोग के अनुसार, इस वर्ष 958 उम्मीदवार परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं. सभी चयनित अभ्यर्थियों को IAS, IPS, IFS सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति मिलेगी. अंक (मार्क्स) रिज़ल्ट जारी होने के 15 दिनों बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. UPSC ने बताया कि मार्क्स शीट और कटऑफ शीघ्र ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी.
यह भी पढ़ें : UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्रिहोत्री बने टॉपर