विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2025

पीएम मोदी को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिया ये खास तोहफा, देखते ही गदगद हो उठे... 

PM Modi in Anandpur Dham : पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एमपी दौरे पर रहे. इस दौरान पीएम को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खास तोहफा भेंट किया. जानें इसे खास तोहफे को कैसे बनाया गया है?

पीएम मोदी को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिया ये खास तोहफा, देखते ही गदगद हो उठे... 

Jyotiraditya Scindia gave special gift to PM Narendra Modi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अशोकनगर दौरा काफी खास रहा. पीएम शुक्रवार को आनंदपुर धाम ट्रस्ट, द्वारा आयोजित एक धार्मिक बैसाखी कार्यक्रम के तहत जिला अशोकनगर में एक भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री को एक खास तोहफा दिया तोहफ दिया. चंदरी आर्ट से जुड़े कलाकारों ने इस तोहफे को काफी मेहनत के बाद तैयार किया था. ये देखने में बेहद ही खूबसूरत रहा. चंदेरी की शिल्प कला की समग्रता को प्रदर्शित करने वाला एक फ्रेम (तस्वीर) पीएम मोदी को भी खूब भाया. बता दें, सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने खास तौर पर चंदेरी के बुनकरों से इसे बनवाया था. जिसमें सोने चांदी की जरदोरी का बारीक काम किया गया था.

फ्रेम को ब्लॉक डिजाइन से सजाया गया

एक बड़े चित्र फ्रेम में मध्य प्रदेश के सोने और जरदोजी की कढ़ाई के साथ चंदेरी का बेस कपड़े का इस्तेमाल है, जिसे देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रफुल्लित नजर आए. उन्होंने इसकी प्रशंसा की. प्रधानमंत्री को दी गई चंदेरी के बुनकरों के द्वारा यह तस्वीर के डिजाइन में चंदेरी की पत्थर की जालियों, क्षेत्र के वनस्पतियों और जीवों को बड़ी ही बारिक कलाकारी के साथ उकेरा गया है. ये फ्रेम पूरा हाथ से तैयार किया गया है. इस सुंदर आकृति की फ्रेम को ब्लॉक डिजाइन से सजाया गया है, जो मध्य प्रदेश की आदिवासी विरासत को दर्शाता है. बता दें, मध्य प्रदेश के आदिवासी कलाकार ब्लॉक प्रिंट और ब्लॉक परंपराओं के लिए मशहूर हैं. इन आदिवासियों की कला के चर्चे देश-विदेश में किए जाते हैं.

अशोकनगर में शोक आने से डरता है: मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में चंदेरी और अशोकनगर का बखूबी जिक्र किया. पीएम ने कहा, "जिस भूमि का कण-कण संतों की तपस्या से सींचा गया हो, जहां परमार्थ परंपरा बन चुका हो, जहां सेवा का संकल्प मानवता का मार्ग प्रशस्त करता हो, वह धरती साधारण नहीं होती". प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संतों ने अशोकनगर के बारे में कहा था कि यहां शोक आने से डरता है. मुझे प्रसन्नता है कि मुझे बैसाखी एवं श्री गुरु महाराज जी के अवतरण उत्सव पर यहां उपस्थित होने का सौभाग्य मिला. मैं यहां आकर अभिभूत हूं.

'चंदेरी हैंडलूम को मिली वैश्विक पहचान'

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि अशोकनगर और आनंदपुर धाम जैसे क्षेत्रों ने देश को बहुत कुछ दिया है और अब इन क्षेत्रों का विकास हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि, चंदेरी साड़ी को GI टैग प्रदान किया गया है, जिससे यहां की हैंडलूम को वैश्विक पहचान मिल रही है और क्षेत्र के विकास में योगदान देते हुए बुनकरों की प्रगति का पाठ निर्धारित कर रही है.

ये भी पढ़ें- आनंदपुर धाम में PM मोदी, बोले- जब भारत कठिन दौर से गुजरता है, तब ऋषि-मुनि देते हैं नई दिशा

ये भी पढ़ें-  धनकुबेर सौरभ शर्मा की पत्नी, मां और अन्य परिजनों को राहत, कोर्ट ने 10 लाख के बॉन्ड पर दी बेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com