विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से अब तक 6 की मौत, 22 गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती, सीएम किया आर्थिक सहायता का ऐलान

मध्यप्रदेश के अनूपपुर और उमरिया बॉर्डर पर हुए हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में घायल 22 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीएम ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है.

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से अब तक 6 की मौत, 22 गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती, सीएम किया आर्थिक सहायता का ऐलान

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के बिजौरा गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई है. दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए हैं. कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें इलाज के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.  

पुजहाई कार्यक्रम में जा रहे थे ग्रामीण 

जानकारी के अनुसार हादसा, अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा पर स्थित बिजौरा गांव में शुक्रवार शाम को हुआ था. बताया गया कि ग्राम पड़मनिया से करीब 50 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पुजहाई कार्यक्रम के लिए बिजौरा जा रहे थे, इस दौरान शनी धाम के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए. हादसे में घायल दो ग्रामीणों ने   मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान हो गई. बाद में शहडोल मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. 

मध्‍य प्रदेश में एक्‍सीडेंट: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की मौत, 41 घायल, 6 की हालत गंभीर 

22 गंभीर घायलों का चल रहा इलाज 

घटना की सूचना मिलते ही सरई पुलिस, पाली प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. 41 घायलों में से 22 गंभीर मरीजों का उपचार शहडोल मेडिकल कॉलेज में जारी है. 

NHM कर्मचारियों को मिलेगा 6 लाख का फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान 

हादसे के बाद कलेक्टर हर्षल पंचोली और संभागायुक्त सुरभि गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. 
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close