विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

'गोद में बिठाता है, कभी कपड़ों में हाथ डालता है', छात्राओं का गंभीर आरोप, पॉक्सो एक्ट में टीचर पर दर्ज हुआ FIR

Minor Abuse Case: रोते-राते स्कूल से घर लौटीं छात्राओं ने आपबीती सुनाई तो परिजनोंके होश उड़ गए. छात्राओं के मुताबिक टीचर उनके साथ गंदी हरकत की. कथित रूप से टीचर कभी उन्हें गोद में बिठाता, कभी कपड़ों में हाथ डालता है. परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस टीचर को थाने ले आई.

'गोद में बिठाता है, कभी कपड़ों में हाथ डालता है', छात्राओं का गंभीर आरोप, पॉक्सो एक्ट में टीचर पर दर्ज हुआ FIR
TEACHER BOOKED UNDER POCSO ACT IN MINOR STUDENT ABUSE CASE

Teacher Booked In Pocso Act: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में तैनात एक  शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप लगाया है. छात्रों की आपबीती सुनने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि आरोपी टीचर ने आरोपों से इन्कार किया है.

रोते-राते स्कूल से घर लौटीं छात्राओं ने आपबीती सुनाई तो परिजनोंके होश उड़ गए. छात्राओं के मुताबिक टीचर उनके साथ गंदी हरकत की. कथित रूप से टीचर कभी उन्हें गोद में बिठाता, कभी कपड़ों में हाथ डालता है. परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस टीचर को थाने ले आई.

ये भी पढ़ें-अपने दुधमुंहे बच्चे को बस की सीट पर लावारिस छोड़ गई निर्दयी मां, एक सप्ताह में सामने आए दो ऐसे मामले

पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज केस दर्ज, आऱोपी टीचर गिरफ्तार

रिपोर्ट के मताबिक मामला ग्राम पंचायत धोरी में स्थित प्राथमिक शाला का है, जहां पदस्थ शिक्षक संजीव कुमार चतुर्वेदी पर नाबालिग छात्रों के साथ अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है. केस 10–12 वर्ष की नाबालिग छात्राओं से जुड़ा है. ओरछा रोड थाना में पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज केस के बाद पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया.

आपबीती सुन स्कूल पहुंचे छात्राओं के परिजनों ने किया खूब हंगामा

परिजनों के मुताबिक स्कूल से ऐसी शिकायतें पहले भी सामने आई थीं. लेकिन इस बार मामला ज्यादा गंभीर लगा तो परिजन स्कूल पहुंच गए और आरोपी शिक्षक से सवाल किया और देखते ही देखते स्कूल का माहौल गर्म हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को वापस भेजा. 

ये भी पढ़ें-जर्जर दुकान में मिले 7 से 10 बोरे सिक्के, जमींदोज करने पहुंची निगम कर्मियों की फटी रह गईं आंखें

पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी भी बख्शा नहीं जाएगा. सरकारी स्कूल में टीचर द्वारा की गई अशोभनीय हरकत की घटना न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी को भी उजागर करती है. 

 साल 2019 से स्कूल में पदस्थ हैं 52 वर्षीय आरोपी टीचर संजीव चतुर्वेदी

पूरे मामले में शिक्षक ने खुद को निर्दोष करार दिया है और आरोपों को निराधार बताया है. पूछताछ में शिक्षक संजीव चतुर्वेदी का कहना है कि स्कूल में मिड-डे मील बनाने को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से उनका विवाद चल रहा है. उसका दावा है कि इसी विवाद के चलते उसे फंसाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कुर्क हुआ PWD दफ्तर का 1-1 सामान, विभाग ने रोक रखा था कर्मचारी का 40 लाख रुपए वेतन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com