उज्जैन के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, बड़वानी के मलगांव जंगल में भी धधकी आग

Madhya Pradesh Fire News: गर्मी आते ही मध्य प्रदेश में आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी है. रविवार की रात बड़वानी जिले के खेतिया वन परिक्षेत्र के ग्राम मलगांव के जंगल में अचानक आग लग गई. तो वहीं उज्जैन में भी देर रात एक गोदाम में आग लग गई, जिससे टेंट का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

मध्य प्रदेश में गर्मी तेज होने के साथ आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही है. बड़वानी जिले के खेतिया वन परिक्षेत्र के ग्राम मलगांव के जंगल में रविवार की रात 9 बजे के दरमियान अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. जंगल में सूखी घास और झाड़ियों में आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया. इधर,  घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए. वनकर्मियों ओर ग्रामीणों की मदद से आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार मशक्कत की जा रही है.

बड़वानी के जंगल में लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि सूखी झाड़ियों या किसी की लापरवाही के कारण आग लगी हो सकती है. वहीं वन विभाग द्वारा आग को पूरी तरह बुझाने के लिए क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है, ताकि जंगल और वन्य जीवों को ज्यादा नुकसान न हो और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. पेड़ की टहनियों और मिट्टी  डालकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही आसपास के ग्रामीणों की मदद से आज को खेलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है.

गोदाम में लगी भीषण आग

इधर, मध्य प्रदेश के उज्जैन में देर रात भी एक गोदाम में आग लग गई, जिससे टेंट का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटा लग गया. घटना नानाखेड़ा पुलिस आगजनी के कारणों की जांच कर रही हैं.

लाखों का माल जलकर खाक

इंदौर रोड स्थित जलसा गार्डन की पीछे वेदनगर निवासी नितेश कौशल का गोदाम है, जिसमें टेंट का सामान रखा हुआ था. रात करीब 11 बजे गोदाम में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही टीआई नरेंद्र यादव ओर फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंची ओर आठ टैंकर पानी से करीब डेढ़ घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया.

Advertisement

टी आई यादव ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों का नुकसान होने की संभावना है.

आगजनी की घटनाएं बढ़ी

बता दें कि गर्मी बढ़ने के साथ लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं. शनिवार रात भी दारू गोदाम के पास पोहा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी, जिससे लाखों का माल जलकर राख हो गया था. 

Advertisement
Topics mentioned in this article