उज्जैन में मंदिर हटाने पर बवाल, दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, SI का सिर फूटा; हिरासत में लिए गए 2 लोग

Ujjain: नगर निगम शनिवार को सड़क चौड़ीकरण के तहत पंचमपुरा में मंदिर और आसपास के अतिक्रमण हटा रही थी. कुछ रहवासियों ने मंदिर विस्थापन के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन कॉलोनी के दो परिवार जिनका अतिक्रमण की जद मकान है. वह कार्रवाई रुकवाने पर अड़े थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Ujjain Hindi News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार रात मंदिर विस्थापन अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर विवाद हो गया. यहां नगर निगम की कार्रवाई के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ. इसमें सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.

दरअसल, नगर निगम शनिवार को सड़क चौड़ीकरण के तहत पंचमपुरा में मंदिर और आसपास के अतिक्रमण हटा रही थी. कुछ रहवासियों ने मंदिर विस्थापन के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन कॉलोनी के दो परिवार जिनका अतिक्रमण की जद मकान है. वह कार्रवाई रुकवाने पर अड़े थे, इसलिए उन्होंने विरोध बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मौके पर बुला लिया. कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई रोकने की कोशिश की. इसी दौरान वे रहवासी भी मौके पर पहुंच गए, जो पहले सहमति दे चुके थे. नतीजतन एक दिन पहले मंदिर की प्रतिमाएं दूसरे स्थान पर शिफ्ट की गई थीं, लेकिन अगले ही दिन विवाद हो गया.

Advertisement

ऐसे हुआ पथराव

विरोध कर रहे दोनों पक्षों में बहस हो गई, जिसना विवाद का रूप ले लिया ओर पथराव शुरू हो गया. मौके पर मौजूद एसआई अंकित बनोधा स्थिति कंट्रोल में करने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान सिर में पत्थर लगने से वे घायल हो गए. हालात बिगड़ते देख नगर निगम की टीम ने कार्रवाई रोक दी.

दो गिरफ्त में

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जातिसूचक गालियां दीं. इस पर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागते नजर आए.
मौके पर मौजूद सीएसपी दीपिका शिंदे ने पुलिस बल के साथ स्थिति संभाल दोनों पक्षों को अलग कर और अतिरिक बल तैनात किया. मामले में पुलिस ने दर्शन बामनिया और रवि बामनिया को हिरासत में लिया है.

हालत नियंत्रण में

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था, जो झड़प में बदल गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Harda Fire: हरदा के बडझिरी गांव में लगी भीषण आग, 8 मकान जलकर राख; बैल और चार बकरियों की मौत, लाखों का नुकसान

Advertisement

ये भी पढ़ें: Success Story: डिलीवरी के बाद भी नहीं लिया ब्रेक, 11 दिन बाद काम पर लौटी थीं IAS प्रतिभा पाल, ऐसी है सागर कलेक्टर की कहानी

ये भी पढ़ेंव्यापम कांड में बर्खास्त छात्र 16 लाख में बन गए डॉक्टर! GRMC पर MBBS की डिग्रियां देने का आरोप, डीन ने UG शाखा प्रभारी को हटाया

Advertisement
Topics mentioned in this article