उज्जैन में एंबुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो घायल  

पंवासा थाना प्रभारी घमर सिंह मंडलोई ने बताया कि हादसे के बाद चालक एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हादसे में एक युवक की मौत हो गई है.           

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित मक्सी रोड पर देर रात एक एंबुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार एक किशोर की मौत हो गई़, जबिक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चरक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले में पंवासा पुलिस जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, जिले के ताजपुर के समीप स्थित ब्यावरा निवासी आमीन अपने दोस्त रेहान और इंदौर स्थित बिशनखेड़ी निवासी रिश्तेदार आसिफ पिता आरिफ शाह 17 वर्ष के साथ 2 फरवरी 2026 को गमी के कार्यक्रम में गया था. तीनों रात करीब 9.30 बजे बाइक से ब्यावरा लौट रहे थे. इस दौरान ताजपुर के पास तेज गति से मक्सी जा रही एंबुलेंस ने आमीन की बाइक को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन समीर,  आमीन ओर रेहान गंभीर रूप से घायल थे. ग्रामीणों की सूचना पर पंवासा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को चरक अस्पताल पहुंचाया. लेकिन, समीर की पहले ही मौत हो चुकी थी. 

VIDEO: पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी... युवक को दीवार पर दे मारा, फिर जमीन पर पटका और कर दी लात-घूंसों की बारिश, CCTV में कैद फिल्मी सीन

एंबुलेंस छोड़कर भागे चालक की तलाश जारी 

पंवासा थाना प्रभारी घमर सिंह मंडलोई ने बताया कि हादसे के बाद चालक एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उसके पकड़े जाने पर पता चलेगा कि एंबुलेंस किस हॉस्पिटल की है और वह उज्जैन किस मरीज को लेकर आया था. वही, हादसे में घायल दोनों युवकों की स्थिति सामान्य है. मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. 

Advertisement

Heart Attack के बाद जमीन पर गिरे फोटो जर्नलिस्ट की 300 सेकंड में बची जान, सागर में TI चौहान का कमाल 

200 साल पुराना बालाजी मंदिर खतरे में, 106 करोड़ के फोरलेन प्रोजेक्ट में जा सकता है 10-15 फीट हिस्सा, विरोध में लोग

Advertisement
Topics mentioned in this article