विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

पंचायत सचिव ने मांगे थे पीएम आवास योजना की किस्त जारी करने के लिए 10 हजार रुपए, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

Lokayukt Action: पंचायत सचिव द्वारा पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के लिए 10 हजार रुपए घूस मांगने की शिकायत के बाद हरकत में आई लोकायुक्त टीम ने पंचायत सचिव को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ने की योजना बनाई और रंगे हाथ 10 हजार रुपए घूस लेते हुए उसे दबोच लिया. 

पंचायत सचिव ने मांगे थे पीएम आवास योजना की किस्त जारी करने के लिए 10 हजार रुपए, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा
Panchayat secretary red handed caught by Lokayukt team

Panchayat Secretary Caught:  उज्जैन जिले में लोकायुक्त टीम ने मंगलवार रात एक पंचायत सचिव को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. लोकायुक्त टीम ने पंचायत सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करवाने के नाम पर एक ग्रामीण की शिकायत पर कार्यालय में घूस लेते हुए पकड़ा है.

पंचायत सचिव द्वारा पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के लिए 10 हजार रुपए घूस मांगने की शिकायत के बाद हरकत में आई लोकायुक्त टीम ने पंचायत सचिव को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ने की योजना बनाई और रंगे हाथ 10 हजार रुपए घूस लेते हुए उसे दबोच लिया. 

ये भी पढ़ें-Big Revelation: बड़े भाई का सनसनीखेज खुलासा, सोनम ने शादी के पहले सोच लिया था कि राजा को उतारेंगे मौत के घाट!

पंचायत सचिव दिलीप शर्मा 10 हज़ार रुपए रिश्वत के बिना काम करने को तैयार नहीं था

जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर महिदपुर तहसील के ग्राम जगोटी निवासी कंचन बाई का प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत हुआ था. दूसरी किस्त जारी करवाने के लिए कंचन बाई का नाती अशोक डाबी पंचायत के चक्कर लगा रहा था, लेकिन आरोपी पंचायत सचिव दिलीप शर्मा 10 हज़ार रुपए रिश्वत के बिना काम करने को तैयार नहीं था.

जगोटी पंचायत कार्यालय में छिपे लोकायुक्त टीम ने घूस लेते ही आरोपी को पकड़ लिया

पंचायत सचिव द्वारा पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के लिए 10 हजार रुपए घूस मांगने की शिकायत के बाद के बाद हरकत में आई लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को पीड़ित को पंचायत सचिव दिलीप शर्मा को रुपए देने जगोटी पंचायत कार्यालय भेजा और शर्मा द्वारा घूस लेते ही वहां छिपे लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें-क्लीनिक आए मरीज को डॉक्टर ने ऐसे लिखकर दी दवा की पर्ची, कोई भी मेडिकल स्टोर नहीं कर पाया डीकोड!

पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत करने वाले आवेदक डाबी ने बताया कि सचिव पहले टालता रहा, फिर उसने कहा बिना 10 हजार रुपए दिए किस्त जारी नहीं होगी. इसलिए उसने लोकायुक्त में मामले की शिकायत की, फिर शर्मा द्वारा घूस मांगने का वॉयस रिकॉर्ड कर लिया.

घूस के साथ शर्मा को पकड़ने के लिए लोकायुक्त की टीम ने पीड़ित के साथ योजना बनाई

रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत सचिव दिलीप शर्मा को पीएम आवास योजना की किस्त जारी करने के लिए 10 हजार रुपए घूस के साथ पकड़ने के लिए टीआई राजेंद्र वर्मा और उनकी टीम ने शर्मा ने योजना बनाई और योजनानुसार पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ लिया. टीम में डीएसपी दिनेश पटेल, प्र आर हितेश ललावत, आर नीरज, श्याम और कुनाल भी थे.

पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत मांगने का ऑडियो रिकॉर्ड कर पीड़ित ने डेटा लोकायुक्त को सौंपा

पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत करने वाले आवेदक डाबी ने बताया कि सचिव पहले टालता रहा, फिर उसने कहा बिना 10 हजार रुपए दिए किस्त जारी नहीं होगी. इसलिए उसने लोकायुक्त में मामले की शिकायत की. फिर शर्मा से सौदेबाजी का नाटक कर रिश्वत मांगने की वाइस रिकॉर्ड कर लोकायुक्त को सौंप दी.

पंचायत सचिव द्वारा 10 हजार रुपए घूस मांगने की शिकायत के बाद के बाद हरकत में आई लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को पीड़ित को पंचायत सचिव दिलीप शर्मा को रुपए देने जगोटी पंचायत कार्यालय भेजा और वहां छिपे लोकायुक्त टीम ने शर्मा द्वारा घूस लेते पकड़ लिया.

योजना अनुसार मंगलवार को पीड़ित ने 10 हजार पंचायत सचिव को देना तय किया

लोकायुक्त की योजनानुसार आवेदन डाबी ने लोकायुक्त टीम की योजना अनुसार मंगलवार को 10 हजार रुपए पंचायत सचिव को देना तय कर लिया और जगोटी पहुंची लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव दिलीप शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-Raja Raghuvanshi murder case: सोनम रघुवंशी आज खोलेगी पति की हत्या से जुड़े सारे राज, SIT की पूछताछ में होगा सच का पर्दाफाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com