विज्ञापन

VIDEO: उज्जैन में मामूली विवाद पर युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, CCTV में वारदात कैद, आरोपी फरार

पुलिस जांच में सामने आए CCTV फुटेज में करीब 6 युवक आपस में भिड़ते दिख रहे हैं. वीडियो में कुछ युवक एक लड़के को घेरकर मारपीट कर रहे हैं और इसी दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया.

VIDEO: उज्जैन में मामूली विवाद पर युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, CCTV में वारदात कैद, आरोपी फरार

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मामूली विवाद में तीन युवकों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. देर रात हुई वारदात घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो गुरुवार को सामने आया है. मामले में महाकाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार, नलिया बाखल निवासी मोहित का प्रशांत ओर शीनू से कुछ दिन पहले किसी बात पर विवाद हुआ था. इसी को लेकर वह बुधवार रात करीब 12 बजे क्षेत्र में कुछ युवक से खड़े होकर बात कर रहा था. तभी एक युवक वहां पहुंचा और मौजूद युवकों में से एक को थप्पड़ मार दिया.

इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. विवाद के दौरान ही प्रशांत, शीनू ने साथी एकलव्य के साथ मिलकर मोहित को 3-4 बार चाकू मार दिया. घायल मोहित को उसके साथी चरक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सीसीटीवी में कैद लाइव मर्डर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस दौरान क्षेत्र में लगे CCTV फुटेज खंगाले तो उसमें करीब 6 युवक आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कुछ युवक एक लड़के को घेरकर मारपीट करते नजर आते हैं. इसी दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया.

आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. आक्रोशित परिजन महाकाल थाने पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया. टीआई गगन बादल ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था. आरोपी भी खुली मजदूरी करते हैं. मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में प्रशांत और चीनू सहित दो से तीन युवकों के नाम सामने आए हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- सतना में बंद कमरे में मिला दंपति के शव, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close