Ujjain: बॉलीवुड सिंगर शान पहुंचे उज्जैन,  बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर बोले...  

Mahakal Darshan: बॉलीबुड सिंगर शान सपरिवार उज्जैन पहुंचे. उन्होंने यहां महाकाल मंदिर में पूजा कर  बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि कुछ तो चमत्कार है जो जय महाकाल गीत के बाद दो बार बाबा के दर्शन का अवसर मिल गया. 

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Bollywood Singer Shaan: बाबा महाकाल के दर्शन करने श्रद्धालु हर दिन उज्जैन पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर शान भी गुरुवार सुबह अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने यहां काफी वक्त भी बिताया. 

गर्भगृह की चौखट से बाबा की पूजा की

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) में गुरुवार सुबह गायक शान परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान शान ने गर्भगृह में बाबा की पूजा की. बाद में नंदी हाल में बैठकर बाबा की आराधना की. शान ने चर्चा में जय महाकाल करते हुए अपनी बात शुरुआत करते हुए कहा कि सुखद संयोग है कि जय महाकाल (Jai Mahakal) गाने के बाद एक साल में दो बार आने का शुभ अवसर मिला है. दो बार बाबा के दर्शन का मौका मिलना बड़ा चमत्कार और बाबा का आशीर्वाद ही है. मैं उम्मीद करता हूं कि बाबा के दर्शन के लिए यहां बार-बार आ सकूं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें MP News : 15 वर्षों से नहीं हुई कैडर रिव्यू मीटिंग, अफसरों के प्रमोशन अटकने पर CAT ने केंद्र व राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

हर सप्ताह क्रिकेटर,अभिनेता लेते है आशीर्वाद 

बता दें कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए दिन देश-विदेश से विख्यात हस्तियां भी आती रहती हैं। इनमें अधिकांश राजनेता क्रिकेटर और फिल्म अभिनेता होते हैं. हाल ही में अफगानिस्तान (Afghanistan) को हराने के बाद चार क्रिकेटर आए थे. इसके बाद फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी अपने बेटे के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे.  बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav), उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने उज्जैन पहुंच बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था. 

ये भी पढ़ें Vyapam Scandal: सॉल्वर बनी थी BHU की गोल्ड मेडलिस्ट, दो युवतियों को कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा