विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2025

Ujjain: काल भैरव मंदिर में गार्ड्स ने श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट, महिलाओं को धक्का देकर किया बाहर 

Ujjain Kal Bhairav Mandir: उज्जैन के काल भैरव मंदिर में एक बार फिर से मारपीट की घटना हुई है. इस बार गार्ड्स ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की है. 

Ujjain: काल भैरव मंदिर में गार्ड्स ने श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट, महिलाओं को धक्का देकर किया बाहर 

Ujjain Kal Bhairav Mandir Viral Video: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई है. इस बार सिक्युरिटी गार्ड्स ने महिला श्रद्धालुओं को धक्का देकर मंदिर के बाहर किया. मामले में केस तो दर्ज नहीं हुआ, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घटनानुसार महाराष्ट्र से करीब 40 यात्रियों का दल  प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर दर्शन करने पहुंचा था. यहां लाइन चलाने वाले मंदिर के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मंदिर से बाहर धकेलने लगे. विरोध करने पर बुजुर्ग महिलाओं से तक मारपीट कर दी गई. इससे मंदिर में अफरा-तफरी मच गई और किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसमें विवाद के दौरान दो बुजुर्ग महिला एक दूसरे को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं.

 40 लोगों के दल के साथ हुई घटना 

थाना प्रभारी आर एस शक्तावत ने बताया कि घटना मंदिर के मुख्य द्वार के पास की है. 40 लोगों का दल महाराष्ट्र से महाकाल मंदिर दर्शन के बाद काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था. मंदिर में भीड़ अधिक होने की वजह से यहां मौजूद कर्मचारी सभी को जल्दी-जल्दी दर्शन कर आगे बढ़ने का बोल रहे थे. इस बीच दल की महिलाओं से कहा सुनी हो गई. दोनों पक्षों थाने आया था, लेकिन एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई.

पहले भी हुई घटनाएं

काल भैरव मंदिर में यह विवाद पहली बार नहीं हुआ. आए दिन इस तरह की घटना सामने आती रहती हैं. साल 2024 में भी मंदिर के चार गार्ड्स ने श्रद्धालु को बेल्ट और डंडे से पीटा था. तब भी लोगों ने इसका वीडियो बनाया था.

ये भी पढ़ें नक्सली हिड़मा को "लाल सलाम" लिखने वाली प्रीति मांझी के विवादित पोस्ट पर कार्रवाई,जांच पूरी होने तक पद पर रोक

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com