विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2024

इनकी इतनी हिम्मत कि महाकाल कर्मियों को पीट दिया ! फर्जी एंट्री से जुड़ा है विवाद

Controversy Fake entry in Bhasma Aarti :  बाबा श्री महाकाल जी के मंदिर में भस्म आरती में प्रवेश को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हो गई. मंदिर कर्मचारी को कोर्ट के कर्मचारियों ने पीटा है, ऐसी खबर आई है. जानें क्या है पूरा मामला.

इनकी इतनी हिम्मत कि महाकाल कर्मियों को पीट दिया ! फर्जी एंट्री से जुड़ा है विवाद
Ujjain Mahakal Temple : इनकी इतनी हिम्मत की महाकाल कर्मियों को पीट दिया ! फर्जी एंट्री से जुड़ा है विवाद.

Ujjain Mahakal Temple Bhasm Aarti : मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर कि भस्म आरती में प्रवेश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. बता दें, भस्म आरती और दर्शन के लिए RFID बेंड अनिवार्य कर दिया गया. इसके बावजूद प्रभावशाली नियम मानने को तैयार नहीं है. यही वजह है कि शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान भस्मआरती में प्रवेश को लेकर मारपीट हो गई. मंदिर कर्मचारी का आरोप है कि कोर्ट के दो कर्मचारियों को लोगों को फर्जी तरीके से एंट्री करवाने से रोका, तो उन्होंने मारपीट कर दी. मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रद्धालुओं के सामने घटना हो रही है.

मंदिर परिसर में एंट्री को लेकर विवाद हो गया

महाकाल मंदिर की भस्म आरती में लगातार फर्जी रूप से एंट्री की शिकायत आने पर मंदिर प्रशासन ने 15 नवंबर को RFID बेंड से एंट्री शुरू कर दी थी. नई व्यवस्था से फर्जी तरीके से प्रवेश पर लगभग रोक लग गई थी. लेकिन शुक्रवार तड़के 3 बजे मंदिर परिसर में एंट्री को लेकर विवाद हो गया और स्थिति मारपीट पर पहुंच गई. मंदिर कर्मचारी ओम योगी ने एक वीडियो जारी कर आक्रोश जताते हुए कहा कि उसकी मंदिर के गेट नम्बर एक पर ड्यूटी होने से सुबह चेकिंग कर श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करवा रहा है. इसी दौरान कोर्ट कर्मचारी मोहन अजमेरी और सोनू जाटवा करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु को बिना RFID बेल्ट बांधे मंदिर में प्रवेश करवाने लाए.

कोर्ट कर्मचारियों ने महाकाल कर्मियों को पीटा

ओम योगी ने आगे बताया कि उन्हें रोकने का कहा तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की. घटना के समय देश भर से आए सैकड़ों श्रद्धालु गेट नम्बर एक पर लाइन में लगे थे और उनके सामने ही दोनों कर्मचारियों ने मारपीट की. कर्मचारी योगी ने आरोप लगाया कि कोर्ट के दोनों कर्मचारी फूल प्रसादी वालों द्वारा लाए गए.श्रद्धालुओं की फर्जी एंट्री करवाते है. घटना  की महाकाल थाने में शिकायत कर दी.

ये भी पढ़ें- Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में फिर तड़तड़ाई गोलियां, जवानों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर

कलेक्टर ने लिया संज्ञान

कलेक्टर और महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा है कि मामला सामने आया है. वीडियो फुटेज देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी. इधर महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि कोर्ट के 10 पॉइंट थे लेकिन कोर्ट के दोनों कर्मचारी 19 लोगों को अंदर ले गए, जबकि अनुमति सिर्फ 10 लोगों की थी. इधर घटना के तुल पकड़ने पर प्रशासन और कोर्ट में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें- यहां एक साल में 240 से ज्यादा माओवादियों का हुआ सफाया, देखिए NDTV ग्राउंड रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com