विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2024

देर रात अचानक से चीख उठे मासूम  ! सुबह मौत की खबर मिलने से मचा हड़कंप

MP News in Hindi : अशोकनगर जिले में आज एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जब आदिवासी परिवार के 2 मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई. शिशुपाल आदिवासी अपने कच्चे मकान में पत्नी और दो बेटों के साथ सो रहे थे. सुबह लगभग 4 बजे अचानक दोनों बच्चे चीख उठे, जिससे माता-पिता की नींद खुली.

देर रात अचानक से चीख उठे मासूम  ! सुबह मौत की खबर मिलने से मचा हड़कंप
देर रात अचानक से चीख उठे मासूम  ! सुबह मौत की खबर मिलने से मचा हड़कंप

MP Ashok Nagar News : अशोकनगर जिले में आज एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जब आदिवासी परिवार के ऊपर एक सांप काल बनकर टूट पड़ा. जिससे दोनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना सेहराई इलाके के पचमहुआ गांव की है. इस घटना में एक और तीन साल के दो भाइयों को सांप ने डस लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिशुपाल आदिवासी अपने कच्चे मकान में पत्नी और दो बेटों के साथ सो रहे थे. सुबह लगभग 4 बजे अचानक दोनों बच्चे चीख उठे, जिससे माता-पिता की नींद खुली.

गहरी नींद में सो रहे थे 2 सगे भाई

जब उन्होंने देखा, तो वहां एक जहरीला सांप मौजूद था, जिसने उनके अमन (1) और ऋषि (3)  को काट लिया था. शिशुपाल ने तत्काल अपने परिवार के अन्य सदस्यों को इस घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग घबराते हुए बच्चों को बचाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन अमन की हालत तेजी से बिगड़ गई, और एक घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई.

झाड़-फूंक के लिए लेकर गया परिवार

ऋषि की भी हालत बिगड़ती जा रही थी, इसलिए परिवार के लोग उसे झाड़-फूंक कराने के लिए चंदेरी इलाके के बडोरा गांव ले जाने लगे. लेकिन रास्ते में ही ऋषि की भी सांसें थम गईं. जब वे बडोरा गांव पहुंचे, तो झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि दोनों बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें : 

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

पुलिस ने करवाया शव का पोस्टमार्टम

इस दुखद घटना के बाद परिवार बदहवास हो गया और बच्चों के शवों को लेकर सेहराई थाने पहुंचे. पुलिस ने उन्हें मुंगावली सिविल अस्पताल भेजा, जहां शाम को दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. शिशुपाल के दोनों ही बेटे इस हादसे में एक साथ चले गए, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. गांव में मातम का माहौल है, और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है.

ये भी पढ़ें : 

चरित्र शक में पति ने पूरे परिवार का घोंटा गला ! अब कोर्ट से मिली फांसी की सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com