विज्ञापन
Story ProgressBack

सफेद बाघिन रोमा के दो नन्हें शावक बढ़ाएंगे मैत्री बाग की रौनक, यहां मौजूद है कई सफेद बाघ

सफेद बाघिन रक्षा ने 28 अप्रैल 2023 को 3 नन्हें शावकों को जन्म दिया था. सितम्बर में जन्में दो शावकों के साथ ही मैत्री बाग में सफेद बाघों की अब 10 हो गई है.

Read Time: 3 min
सफेद बाघिन रोमा के दो नन्हें शावक बढ़ाएंगे मैत्री बाग की रौनक, यहां मौजूद है कई सफेद बाघ
मैत्री बाग से देश के कई चिड़ियाघरों को कई बाघ दिए गए है.

Durg News: भारत (India) और सोवियत रूस की मित्रता की मिशाल कहे जाने वाले मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक बार फिर से रौनक दिखाई देगी. मैत्री बाग में सफेद बाघिन रोमा ने एक साथ 2 शावकों को जन्म दिया था जिन्हें शुक्रवार को मैत्री बाग में उनकी मां के पास लाया जाएगा. शावकों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. सफेद बाघिन रोमा ने 8 सितंबर को नन्हें शावक को जन्म दिया था. वर्तमान में मैत्री बाग में 10 सफेद बाघ मौजूद है.

सफेद बाघिन रोमा ने दो नन्हें शावकों को दिया जन्म

मैत्री बाग प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि सफेद बाघिन रोमा ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया है. इसके पहले 28 अप्रैल 2023 को सफेद बाघिन रक्षा ने एक साथ 3 शावकों को जन्म दिया था. जन्म के बाद चार महीने तक नन्हें शावकों को मां के सानिध्य में डाक्टरों की विशेष निगरानी में स्तनपान और अन्य कारणों से डार्क रूम में रखा जाता है. मैत्री बाग में जन्मे नन्हें शावकों को भी डॉक्टर द्वारा अपनी निगरानी में रखा गया है. उन्हें दवाई के रूप में विशेष प्रकार की विटामिन युक्त दवाइयां दी जा रही है. मैत्री बाग प्रबंधन शुक्रवार को नन्हें शावको को उनकी मां से मिला देंगे.

ये भी पढ़ें ग्वालियर व्यापार मेले के उद्घाटन समारोह में CM मोहन यादव का ऐलान, कहा-इसे विश्वस्तरीय बनाया जाएगा

मैत्री बाग में सफेद बाघों की संख्या हो गई है 10

इससे पहले सफेद बाघिन रक्षा ने 28 अप्रैल 2023 को 3 नन्हें शावकों को जन्म दिया था. सितम्बर में जन्में दो शावकों के साथ ही मैत्री बाग में सफेद बाघों की अब 10 हो गई है. 1997 में तरुण और तापसी की जोड़ी को नंदनकानन चिड़ियाघर ओडिसा से मैत्री बाग जू लाया गया था. तब से मैत्री बाग चिडियाघर में सफ़ेद बाघ का कुनबा बढ़ता गया.  मैत्री बाग जू द्वारा देश के 5 चिड़ियाघरों में 12 से अधिक सफेद बाघों को दिया गया है.

ये भी पढ़ें कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक कमलापत आर्य बीजेपी में हुए शामिल, वीडी शर्मा ने दिलाई सदस्यता

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close