मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में नौ दुर्गा के अष्टमी के दिन बागाज माता से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर और ट्रॉली पलट गई. इससे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई., जबकि बाकी 29 लोग घायल हो गए हैं. यह घटना घुवारा नगर के गर्ल्स हायर सेकेंडी स्कूल के सामने की बताई जा रही है.
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ केंद्र घुवारा भेजा गया है. घटना इतनी भयाभय थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद ही आग लग गई. फिलहाल कुछ लोगों की दबे होने की सूचना पर प्रशासन जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा करने में लगा हुआ हैं.
Advertisement
ये भी पढ़ें- नवरात्रि पर छाया मातम! गरबा करते-करते थम गई सांसें, महिला की हार्ट अटैक से गई जान
Topics mentioned in this article