Tiger Attack in Balaghat: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित लामता वन विकास निगम लामता रेंज अंतर्गत पाद्रीगंज सर्किल के दक्षिण मोहगांव बिट में बाघ के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान इनकार सिंह सैयाम (55) निवासी मोहगांव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, इनकार सिंह अपने भतीजे पुनेश के साथ साइकिल से जंगल लकड़ी लेने गया था. वे मलधर क्षेत्र के उस जंगल में पहुंचे, जहां पहले वन ग्राम था और अब विस्थापित हो चुका है.
लकड़ी बिनने के दौरान बाघ ने मृतक पर हमला कर दिया. हमले में इनकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा किसी तरह भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी.
ग्रामोनो के सूचना देते हीं वन विभाग और चांगोटोला पुलिस मौके पर पहुंची. वन विभाग एवं पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लामता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. वन विभाग के द्वारा परिजनों को 20 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की है.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें