विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

Lightning-Storm: MP में आकाशीय बिजली-आंधी का तांडव, 7 की मौत, कई घायल, कई जगह गिरे पेड़; टीनशेड भी उड़े

Lightning-Storm in MP: मध्य प्रदेश में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई. इस आंधी तूफान में कई जगहों पर पेड़ गिरे. इधर, आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं.

Lightning-Storm: MP में आकाशीय बिजली-आंधी का तांडव, 7 की मौत, कई घायल, कई जगह गिरे पेड़; टीनशेड भी उड़े

Devastation due to storm in Madhya Pradesh: मानसून की एंट्री से पहले मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का तांडव देखने को मिला. दरअसल, शनिवार को छिंदवाड़ा, खजुराहो, बालाघाट, धार, उज्जैन, सागर, सिवनी, जबलपुर, नीमच और शाजापुर जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई. छतरपुर, सीहोर, मैहर में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. नीमच में आंधी से एक मकान पर टीनशेड उड़ गया. छिंदवाड़ा में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छतरपुर में 2 लोगों की मौत

छतरपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लोग घायल हो गए. यह घटना छतरपुर के गली मलहरा थाने के खिरी गांव की है. इस हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. वहीं गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये सभी खेत में काम कर रह थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया. 

मैहर में बिजली से कहर, एक की मौत, 4 घायल

मैहर में भी मौसम ने अचानक करवट ली. शनिवार शाम तेज धूप के बाद अचानक आंधी और बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम मड़ई के रहने वाले 35 वर्षीय सूरज रावत की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा मैहर के ग्राम नईदिल्ली में बकरी चरा रहे 13 वर्षीय अतुल कोल और 23 वर्षीय चाचा महाजन कोल आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए. वहीं ग्राम सोनवारी में खेत में काम कर रहीं कल्पना सिंह (32 वर्ष) और किशन सिंह (8 वर्षीय) बिजली गिरने से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत मैहर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने सूरज रावत को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य सभी घायलों का इलाज जारी है.

धार में आकाशीय बिजली का तांडव, तीन की मौत, एक घायल

धार जिले के सरदारपुर और अमझेरा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. साथ ही कई पालतू जानवर भी इसकी चपेट में आकर मारे गए हैं.

छिंदवाड़ा में बारिश से जलभराव, जनजीवन भी प्रभावित

छिंदवाड़ा शहर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली. यहां करीब तीन घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई. मानसून की दस्तक से पहले की इस बारिश में करीब 1 इंच वर्षा दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. हालांकि भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ.

छिंदवाड़ा में मवेशी की मौत

बारिश के दौरान अमरवाड़ा तहसील के सिमरिया मुलतानी गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई, जिसमें दो गाय और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं पास में मौजूद चरवाहा बाल-बाल बच गया. 

सीहोर के आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, 2 घायल

सीहोर के आष्टा क्षेत्र के ग्राम शंभूखेड़ी में आंधी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिससे ज्ञानसिंह और केदार सिंह घायल हो गए, जबकि कैलाश (50 वर्ष) की मौत हो गई.

आगर मालवा में आंधी और जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. लगातार भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है. करीब पच्चीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने कई पेड़ों को अपने आवेश में ले लिया. इलाके का तापमान 40 डिग्री से गिरकर करीब 33 डिग्री सेल्सियस रह गया. वहीं तेज हवा और आंधी के चलते इलाके में बिजली गुल हो गया.

सागर में आंधी-तूफान से तबाही!

सागर तेज हवा और बारिश की वजह से पुरानी कलेक्ट कार्यालय के बाहर टूटा पेड़, वहीं सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन का उड़ा छप्पर.एक ही समय पर हुई दो घटनाएं. कलेक्टर कार्यालय में गिरा वर्षों पुराना पेड़, वहीं एसपी ऑफिस के पीछे बनी पुलिस लाइन का उड़ा छप्पर. बड़ी घटना होते होते बाल बाल बची.

नीमच में धूलभरी आंधी और बारिश ने मचाया कोहराम, जनजीवन प्रभावित

नीमच जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. यहांआंधी में एक मकान पर टीनशेड उड़ गया.

मुरैना में भारी बारिश हुई, जिसके चलते हाइवे 552 पर पानीभर गया. कैलारस तहसील मुख्यालय क्षेत्रान्तर्गत हाइवे पानी से लबालब हो गया. जिसके चलते यहां आस-पास के लोग काफी परेशान दिखे. 

ये भी पढ़े: Weather Update: MP में आंधी-बारिश का अलर्ट, 47 जिलों में आज गिरेगा पानी! कई जिलों का 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com