विज्ञापन

MP में 27 अगस्त तक रह सकता है बारिश का दौर, आज इन जिलों में अलर्ट

MP के कई जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं, जिसके लिए 20 जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी है. इसके अलावा एमपी में लगभग 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.

MP में 27 अगस्त तक रह सकता है बारिश का दौर, आज इन जिलों में अलर्ट
एमपी में मानसून ट्रफ और लो प्रेशर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव.
IANS

मध्य प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है. इस वजह से आज 20 जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा डिंडौरी-बालाघाट में आज 4 से 8 इंच बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

आईएमडी ने विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, मंडला, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और छतरपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में भी बारिश

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सतना, सिंगरौली, मैहर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी है.

पूरे प्रदेश की बात करें तो राज्य अभी भी 3 इंच कम बारिश हुई है. दूसरे शब्दों में कहें तो एमपी में 11 फीसद कम बारिश हुई है. पूर्वी हिस्से में तो 8% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 14% बारिश कम देखने को मिली है.

39 जिलों में कम, 16 में ज्यादा बारिश

प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 19% तक कम बारिश हुई है. बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, डिंडौरी में 6% से 50% तक कम बारिश हुई है.

पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से 1% से 48% कम बारिश हुई है.

इसके अलावा अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में ही औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें- मिड-डे मील खाते ही 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ी! कढ़ी-चावल खाने के बाद अस्पताल पहुंचे बच्चे, जांच शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com