विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2025

Gwalior : मटन खाने के शौकीन कार से चुरा रहे बकरी, किसी को कानों-कान नहीं खबर

MP News in Hindi : लोगों का कहना है कि यह गैंग इलाके में लंबे समय से सक्रिय है. चोर लग्जरी कार का इस्तेमाल कर पुलिस और लोगों को गुमराह करते हैं. गांव के लोगों ने यह भी बताया कि चोरी के बाद पास के पर्यटन स्थलों पर मटन पार्टियां होती हैं.

Gwalior : मटन खाने के शौकीन कार से चुरा रहे बकरी, किसी को कानों-कान नहीं खबर
फाइल फोटो

Gwalior : इन दिनों ग्वालियर के ग्रामीण इलाकों में एक शातिर बकरी चोर गैंग ने आतंक मचा रखा है. ये चोर लग्जरी कारों का इस्तेमाल करके बकरा और बकरियां चोरी कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं. पुलिस भी इस गैंग को पकड़ने की कोशिश में जुटी है. ताजा मामला ग्वालियर के चक दंगियापुरा गांव का है. यहां के किसान मंगल सिंह अपनी बकरियों को सड़क किनारे चरा रहे थे. उसी समय एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी. कार से एक व्यक्ति बाहर निकला और आसपास घूमने का नाटक करने लगा. अचानक उसने एक बकरी को उठाया और कार में डालकर भागने लगा. मंगल सिंह ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने गाड़ी को पकड़ा

पुलिस ने सूचना मिलते ही चोरों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया. चोरों ने भागने की कोशिश में भिंड जिले के मौ इलाके में अपनी सफेद टियागो कार (MP 07 CG 6685) को सड़क किनारे छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग गए. हालांकि, वे चोरी की गई बकरी को अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे.

कार मालिक कौन है ?

पुलिस जांच में पता चला कि ये कार शब्दप्रताप आश्रम निवासी अनिल जादौन की है. पुलिस अब कार मालिक से पूछताछ कर रही है. SDOP संतोष पटेल ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें : 

Gwalior : पिकनिक मनाने गए 4 दोस्त ! एक को ले गया मगरमच्छ, मंजर देखते रहे सब

पैर में चप्पल नहीं, नोटों से भरा बैग कर दिया वापिस ! ईमानदारी देख पुलिस भी हुई फिदा

विधायक के बेटे ने की 64 करोड़ की ठगी ! रौब नहीं आया काम, घर में घुसी पुलिस

खिड़की पर आकर बार-बार रोती थी लड़की, पड़ोसियों ने देखा तो हुआ हैरान करने वाला खुलासा

क्या बोले गांव के लोग ?

गांव के लोगों का कहना है कि यह गैंग इलाके में लंबे समय से सक्रिय है. चोर लग्जरी कार का इस्तेमाल कर पुलिस और लोगों को गुमराह करते हैं. गांव के लोगों ने यह भी बताया कि चोरी के बाद पास के पर्यटन स्थलों पर मटन पार्टियां होती हैं. वहां जानवरों की हड्डियां और शराब की खाली बोतलें अक्सर मिलती हैं.

फरार शराबियों की तलाशी शुरू

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है. संदिग्ध कारों की तुरंत सूचना देने की अपील की है. मामले के बाद गांव के इलाकों में पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है ताकि इस गैंग को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस गैंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही क्षेत्र में पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com