विज्ञापन

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र आंदोलन, भूख हड़ताल पर बैठे चयनित उम्मीदवार नरेंद्र राजपूत की बिगड़ी तबीयत

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती 2025 (वर्ग-2 और वर्ग-3) में पद बढ़ाने की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चौथे दिन भी जारी है. अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी राजधानी पहुंचे हैं.

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र आंदोलन, भूख हड़ताल पर बैठे चयनित उम्मीदवार नरेंद्र राजपूत की बिगड़ी तबीयत

राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती 2025 (वर्ग-2 और वर्ग-3) में पदों को बढ़ाने की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चौथे दिन भी जारी है. आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे चयनित अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रही है.

हालांकि, अन्न-जल त्याग चुके नरेंद्र राजपूत ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है और वे अपनी मांग पर डटे हुए हैं. आंदोलन करने के लिए अलग-अलग जिलों से चयनित अभ्यर्थी राजधानी भोपाल पहुंचे हैं. उनकी मांग है कि शिक्षक भर्ती वर्ग 2 में 25000 और शिक्षक भर्ती वर्ग 3 में 3000 पद बढ़ाए जाएं.

NOTE: ये खबर अपडेट की जा रही है...

ये भी पढ़ें- MP में 27 अगस्त तक रह सकता है बारिश का दौर, आज इन जिलों में अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close