IPS Anu Beniwal: 'तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हों तो भी चालान होगा...' ऐसा कहने वाली IPS अनु बेनीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे राजनीति का रसूख दिखाने वाले एक कार चालक को कानून का पाठ पढ़ा रही हैं और उसे समझा रहीं हैं कि कानून सबके लिए बराबर है. यह वीडियो वायरल होने के बाद IPS अनु बेनीवाल चर्चा में आ गईं.
दरअसल, IPS Anu Beniwal एक ऐसी IPS हैं जिन्हें ब्यूटी विद ब्रेन' भी कहा जाता है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस के लिए भी चर्चित हैं. IPS अनु बेनीवाल ने आईपीएस डॉ. आयुष जाखड़ (IPS Dr Ayush Jakhar) के साथ लव मैरिज की है. आइए, अब IPS Anu Beniwal की कहानी विस्तार से जानते हैं, जिनके पिता पैसों की कमी के कारण ठीक से पढ़ाई पूरी नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने अपने बेटी के सपने को पूरा किया.
अपने परिवार के साथ PS अनु बेनीवाल
IPS Anu Beniwal Family: किसान, मां ने सूट सिलकर पढ़ाया
IPS Anu Beniwal दिल्ली के पीतमपुरा की रहने वाली हैं. उनका जन्म 26 अप्रैल 1992 को हुआ था. अनु के पिता का नाम संजय कुमार हैं, उनकी एक बटन बनाने की छोटी सी फैक्ट्री थी, लेकिन उनकी बीमारी के कारण वह बंद हो गई. NDTV से IPS अनु बेनीवाल ने कहा- मेरे पिता ठीक से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने बच्चों का सपना पूरा करने में कोई कभी नहीं छोड़ी. मेरी मां ने मुझे सूट सिलकर पढ़ाया है. पिता दिल की बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें कम सुनने की भी समस्या है. मां भी न्यूरोलॉजिकल पेशेंट हैं, यूपीएससी के सफर के दौरान उनकी दो बार सर्जरी भी हुई थी. हालांकि, माता पिता ने अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर कभी कोई कसर नहीं छोड़ी. भाई ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग भी की है. उनके माता पिता आज भी गांव में दो कमरे के घर में रहते हैं.
आईपीएस अनु बेनीवाल चर्चा में
IPS Anu Beniwal Education: MSC की डिग्री ली, नैनो साइंस में शोध किया
किसान परिवार में जन्मी IPS अनु बेनीवाल बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं. अपनी स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से BSC और फिर MSC की डिग्री ली. इसके बाद कुछ साल तक नैनो साइंस में शोध (Research) किया. एजुकेशन पूरी करने के बाद अनु ने UPSC की तैयारी शुरू की, उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में भूगोल का चयन किया था, लेकिन सफर आसान नहीं था.
UPSC Journey IPS Anu Beniwal: चौथे प्रयास में बनी आईपीएस अफसर
IPS अनु बेनीवाल ने साल 2018 में UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) का पहली बार एग्जाम दिया, लेकिन वह प्रीलिम्स ही पास नहीं कर पाईं. उन्होंने फिर मेहनत की और दूसरे प्रयास में मेंस तक पहुंची, लेकिन पास नहीं कर पाईं. लगातार दो असफलताओं के बाद भी अनु बेनीवाल ने हार नहीं मानी, तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 638 हासिल की, लेकिन उन्हें अपनी पसंद की जॉब नहीं मिली. साल 2022 में अपने चौथे प्रयास में अनु बेनीवाल ने ऑल इंडिया रैंक 217 हासिल की और मध्य प्रदेश कैडर की IPS अधिकारी बनकर खुद का और अपने माता पिता का सपना पूरा किया.
आईपीएस डॉ आयुष जाखड़ से किया प्रेम विवाह
IPS Anu Beniwal Marriage: आईपीएस डॉ आयुष जाखड़ से किया प्रेम विवाह
आईपीएस अनु बेनवाल ने साल 2022 बैच के आईपीएस आयुष जाखड़ से प्रेम विवाह किया. वे भी मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी है. आयुष जाखड़ पीएमटी के स्टेट टॉपर रह चुके हैं और उन्होंने AIIMS जोधपुर से MBBS की डिग्री ली है. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा का रुख किया था. बता दें कि IPS Dr. Ayush Jakhar सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी दिलीप जाखड़ के बेटे हैं.
ग्वालियर जिले में बतौर एडिशनल एसपी पदस्थ हैं आईपीएस अनु बेनीवाल
IPS Anu Beniwal Posting: क्यों वायरल हुआ आईपीएस अनु का वीडियो
IPS Anu Beniwal वर्तमान में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बतौर एडिशनल एसपी पदस्थ हैं. बीते दिनों वे शहर में वाहन चैकिंग के दौरान सड़क पर तैनात थीं. इस दौरान उन्होंने एक बिना नंबर की कार को रोका, उस पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी. साथ ही कार में में एक डंडा भी रखा था और अन्य कमियां भी थीं. इस दौरान कार चालक अपने रिश्तेदारों का रसूख दिखाने लगा, इस पर आईपीएस अनु बेनीवाल ने कहा कि "तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हो, चालान तो होगा ही.
ग्वालियर पुलिस का कमाल, AI से पहचानी गई अर्धनग्न महिला की लाश, पत्थर से कुचला गया था चेहरा