विज्ञापन

एमपी में शिक्षिका की पिटाई के बाद छात्र की मौत, दो माह तक चले इलाज के बाद भी नहीं बच पाई जान

तेंदूखेड़ा इलाके के IES पब्लिक स्कूल में कक्षा तीसरी के छात्र की शिक्षिका द्वारा की गई पिटाई के महीनों बाद मौत हो गई. घटना के बाद परिजन शव लेकर दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की है.

एमपी में शिक्षिका की पिटाई के बाद छात्र की मौत, दो माह तक चले इलाज के बाद भी नहीं बच पाई जान
छात्र को टीचर ने पीट-पीटकर मार डाल.

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शिक्षक का घिनौना चेहरा देखने को मिला है, जहां शिक्षक की पिटाई के बाद छात्र ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद अभिभावकों में गुस्से का माहौल है. दरअसल, दमोह जिले के तेंदूखेड़ा इलाके के एक निजी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीसरी के बच्चे की हुई पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजन शव को लेकर दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां से शव का पोस्टमॉर्टम एक डॉक्टर के पैनल से कराकर मामले की जांच की जा रही है.

फरवरी माह में तेंदूखेड़ा के एक निजी विद्यालय आई ई एस पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा तीसरी के छात्र काव्य नामदेव (9) की देविंदी ठाकुर नाम की शिक्षिका ने जमकर पिटाई कर दी थी. छात्रा की हालत बिगड़ने पर जबलपुर और भोपाल में महीनों इलाज कराया गया. सिर में आई अंदरूनी चोटों के चलते शुक्रवार रात को बच्चे ने दम तोड़ दिया.

मृतक के परिजन शव को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां से शव का पोस्टमॉर्टम कराकर पुलिस ने मामले की तफ्तीश नए सिरे से शुरू कर रही है. मृतक के पिता खुद एक सरकारी शिक्षक हैं.

ये भी पढ़ें- सतना में युवती की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी, कमरे में मिले दोनों के शव

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close