विज्ञापन

तंत्र-मंत्र से पैसा डबल” करने का खेल! 5 लाख की ठगी करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ऐसे दबोचा

Fraud on the name of Tantra Mantra: पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बलौदी निवासी 57 वर्षीय नोहर यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उनके अनुसार, वर्ष 2022 में आरोपी उनके घर पहुंचे और जादूमंतर से रकम कई गुना करने का दावा किया. 18 अक्टूबर 2022 को उन्होंने तीन लाख रुपये नकद आरोपियों को दे दिए. लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो रकम लौटाई और न ही किसी तरह का फायदा मिला. जब पैसे की मांग की गई, तो आरोपी टालमटोल करते रहे.

तंत्र-मंत्र से पैसा डबल” करने का खेल! 5 लाख की ठगी करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ऐसे दबोचा
जादू से पैसा डबल” का खेल! 5 लाख ठगकर भागे पितापुत्र, अब सलाखों के पीछे
AI Generated

Fraud in Baloda Bazaar: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा कई गुना बढ़ाने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने अलग अलग ग्रामीणों से कुल पांच लाख रुपये ऐंठे और रकम वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा.

 दरअसल, पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बलौदी निवासी 57 वर्षीय नोहर यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उनके अनुसार, वर्ष 2022 में आरोपी उनके घर पहुंचे और जादूमंतर से रकम कई गुना करने का दावा किया. 18 अक्टूबर 2022 को उन्होंने तीन लाख रुपये नकद आरोपियों को दे दिए. लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो रकम लौटाई और न ही किसी तरह का फायदा मिला. जब पैसे की मांग की गई, तो आरोपी टालमटोल करते रहे. इसके बाद मामला दर्ज कराया गया.

 दूसरे ग्रामीण से भी दो लाख की ठगी

इसी तरह ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार ने भी पुलिस को बताया कि 2 नवंबर 2022 को आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये नकद लिए. उन्हें भी यही भरोसा दिलाया गया कि तंत्र-मंत्र से रकम कई गुना बढ़ा दी जाएगी. जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इस शिकायत पर भी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय के निर्देशन में पलारी थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच की. जांच के दौरान रायपुर जिले के ग्राम धौराभाठा निवासी आरोपी दीनदयाल जांगड़े और पुरुषोत्तम जांगड़े को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों ने कुल पांच लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद जब्त किए हैं.

यह भी पढ़ें- प्राध्यापक परीक्षा-2021: पारदर्शिता के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित, 595 पदों पर करना है भर्ती

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि अंधविश्वास और लालच ठगों का सबसे बड़ा हथियार है. जादू मंतर के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रकम ऐंठने वाले ऐसे गिरोह ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाते हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के चमत्कार या पैसा दोगुना करने जैसे झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर सतीश भाऊ ने पत्नी के साथ किया सरेंडर, खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में जबरन किया था प्रवेश

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close