विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2025

Special Court Hearing: कोर्ट में हुई 27 तोतों की पेशी... खाने-पीने के किए गए इंतजाम, बहेलियों के खिलाफ हो गई कड़ी कार्रवाई

Khandwa Court Hearing: खंडवा कोर्ट ने एक अनोखी सुनवाई में कहा कि घर के पिंजरे में कैद करने पर भी सजा हो सकती है. एक मामले में कोर्ट में 27 तोतों की पेशी हो गई. आइए आपको पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं.

Special Court Hearing: कोर्ट में हुई 27 तोतों की पेशी... खाने-पीने के किए गए इंतजाम, बहेलियों के खिलाफ हो गई कड़ी कार्रवाई
कोर्ट में तोतों की हुई पेशी

Khandwa Latest News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की खंडवा कोर्ट (Khandwa Court) में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां जज के सामने 27 तोतों की पेशी कराई गयी... दरअसल, इन तोतों को दो लोगों ने एक पेड़ पर पिंजरा लगाकर पकड़ा था. इन्हें वन अमले ने शनिवार को गिरफ्तार किया था. दोनों ही आरोपियों को न्यायालय ने वन्य जीव से जुड़े इस मामले के चलते जेल भेज दिया था. लेकिन, उनसे जब्त किए गए 27 तोते वन अमले की देखरेख में थे. इन्हें सोमवार को जिला कोर्ट ने प्राकृतिक वातावरण में रिहा करने का आदेश दिया है. 

जिला कोर्ट में तोतों की हुई पेशी

जिला कोर्ट में तोतों की हुई पेशी

फॉरेस्ट विभाग ने की थी गिरफ्तारी

खंडवा के फॉरेस्ट विभाग ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 तोते जब्त किए थे. पकड़े गए आरोपियों को जिले के फॉरेस्ट अमले ने रविवार का अवकाश होने के चलते स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया था. इधर, आरोपियों से जब्त किए गए तोतों की बरामदगी भी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गई थी. इस दौरान तोतों के साथ उनके खाने-पीने के लिए भी वन विभाग ने माकूल इंतजाम किया हुआ था. 

कोर्ट में तोतों के लिए खाने की व्यवस्था

जिला कोर्ट में 27 तोतों की पेशी में उनके खाने-पीने के लिए वन विभाग ने टमाटर, ककड़ी, मूली और मिर्च के साथ तैयार था. यहां जज ने पिंजरे में बंद तोतों को देखने के बाद गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को भी सीधे जेल के पिंजरे में भेजने के आदेश दे दिए. लेकिन, तोतों को आजाद किए जाने को लेकर सोमवार को खंडवा की CJM कोर्ट पर फैसला छोड़ा गया. जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई के लिए इन 27 तोतों से भरे पिंजरे को वन विभाग की जीप से रेंज ऑफिस से कोर्ट तक लाया. 

ये भी पढ़ें :- 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश,  प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन को बड़ी राहत

 

गली-मोहल्लों में बेचते थे तोता

बता दें कि रेंजर जेपी मिश्रा, वन रक्षक विकास चौहान और दीपेश दांगोरे ने कालजाखेड़ी क्षेत्र से भीमा मोंगिया और सोनू कहार के कब्जे से 27 तोते जब्त किए थे. आरोपियों ने फॉरेस्ट की पूछताछ में कबूला था कि कलजाखेड़ी में नदी किनारे स्थित एक नीम के पेड़ पर जाल लगाकर उन्होंने ये तोते पकड़े थे. वे गली-मोहल्लों में इन तोतों को 25 से 30 रुपये प्रति तोते के हिसाब से बेचते थे. कोर्ट में आरोपियों ने फॉरेस्ट अधिकारियों के सामने कान पकड़कर माफी भी मांगी.

ये भी पढ़ें :- 55 फेक अकाउंट्स... परेशान हर्षा रिछारिया पहुंची थाने, कहा-मेरे नाम से हो रहा फ्रॉड | देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com