सिंगरौली में जमीन की पुल्ली बनवाने के बदले मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने जाल बिछाकर रंगेहाथ पकड़ा भ्रष्टाचारी पटवारी

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त टीम ने सिंगरौली जिले में एक रिश्वतखोर पटवारी को गिरफ्तार किया है. पटवारी जमीन का नामांतरण और पुल्ली बनवाने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के लिए लोकायुक्त (Anti Corruption Ggency) टीम ने एक बार फिर कार्रवाई की है. सिंगरौली जिले में रिश्वतखोर पटवारी लोकायुक्त टीम के शिकंजे में आ गया. 10 हजार रिश्वत की पहली किस्त लेते ही टीम ने पटवारी को धर दबोचा. दरअसल, दुधमनिया तहसील के चुरकी गांव के हल्का पटवारी अंबरीष वैश्य ने महेंद्र यादव से जमीन का नामांतरण और पुल्ली बनवाने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसकी पहली किस्त 10 हजार रुपये के तौर पर देने की डील तय हुई थी. रिश्वत मांगे जाने पर महेंद्र यादव ने लोकायुक्त विभाग ने शिकायत की थी.

रिश्वतखोर पटवारी ऐसे पकड़ाया

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी. एक विशेष टीम बनाई गई और पटवारी की गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी. जमीन नामांतरण और पुल्ली बनवाने के एवज में पटवारी ने पहली किस्त के 10 हजार रुपये लेते समय लोकायुक्त टीम ने उसे धर दबोचा. टीम ने जाल बिछाकर पटवारी को पकड़ा. शिकायतकर्ता ने पटवारी को पैसे दिए और तुरंत लोकायुक्त टीम को इशारा किया. टीम पहले से ही तैयार थी और उसने पटवारी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया.

पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज

पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई का नेतृत्व लोकायुक्त निरीक्षक संदीप भदौरिया ने किया. टीम में 10 सदस्य शामिल थे.

यहां पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें-

MP-Chhattisgarh News Live: वडोदरा दौरे पर सीएम यादव; मौसम में हलचल के आसार, गरियाबंद में तनावपूर्ण माहौल

Topics mentioned in this article