सीधी जिले के ग्राम पंचायत गांजर चिनगी गांव में रविवार देर रात हाथियों के झुंड ने एक घर को निशाना बनाया. हाथियों ने घर में मौत पति-पत्नी को कुचल दिया, जसिसे उनकी मौत हो गई. घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 2 बजे जंगली हाथियों के झुंड ने एक कच्चे मकान को घेर लिया और घर में सो रहे वृद्ध दंपति पर हमला कर दिया. हाथियों ने मकान को तोड़ते हुए दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान भैयालाल यादव 60 वर्ष और उनकी पत्नी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीण शव उठाने से इनकार कर रहे हैं.
AC ने एमपी में बढ़ाया सियासी पारा, सीएमओ ने कांग्रेस नेता को दिया नोटिस, जानें क्यों मची खींचतान
लोगों का आरोप, विस्थापन योजना का लाभ नहीं मिला
ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा केवल हाथियों के हमले का नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है. उनका कहना है कि गांव के कई परिवारों को वन क्षेत्र से विस्थापित किया गया, लेकिन भैयालाल यादव का परिवार समेत लगभग 40 लोगों को विस्थापन योजना का लाभ नहीं दिया गया। इसी कारण पूरा गांव खाली नहीं हो पाया और लोग आज भी हाथियों के खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं.
विस्थापन पैकेज की राशि 15 लाख रुपये
ग्रामीणों ने बताया कि विस्थापन को लेकर कई बार प्रशासन और एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. कुछ लोगों का कहना है कि उचित मुआवजा नहीं मिलने के कारण कई परिवार विस्थापन के लिए तैयार नहीं हुए. बताया गया कि पहले विस्थापन पैकेज की राशि 10 लाख रुपये प्रति व्यक्ति थी, जिसे करीब एक वर्ष पहले बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया था.