विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2024

Crime : पति करता था मजदूरी ! घर पर बीवी करती थी ये काम, बेटे को पता चला तो....

MP Crime : मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला अपने मजदूर पति को धोखा देते हुए अपने बॉयफ्रेंड को अक्सर घर बुलाया करती थी. लेकिन जैसे ही इस बात की भनक मासूम बेटे को लगी तो जो हुआ वो बेहद हैरान करने वाला था.

Crime : पति करता था मजदूरी ! घर पर बीवी करती थी ये काम, बेटे को पता चला तो....
Crime : पति करता था मजदूरी ! घर पर बीवी करती थी ये काम, बेटे को पता चला तो....

Crime News : मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक माँ ने अपने ही मासूम बेटे को जान से मार दिया. पुलिस ने इस वारदात को  महज 72 घंटे में सुलझा दिया. दरअसल, 4 दिन पहले रीवा के गांव में एक लड़के की लाश मिली थी... जिससे गांव में हड़कंप मच गया था. लोगों ने तुरंत पुलिस को लाश के बारे में खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच के बाद पुलिस मामले को सुलझाने में लग गई... और करीब 72 घंटे के अंदर ही पुलिस ने 13 साल के मासूम लड़के के हत्यारों का पता लगा लिया.

महिला का चल रहा था लव-अफेयर 

पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या की मुख्य आरोपी लड़के की मां है, जिसने अपने बॉयफ्रेंड जाहीर अली उर्फ मुन्ना (45) के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया. दरअसल, आरोपी माँ और जाहीर अली दोनों का प्रेम संबंध चल रहा था. जाहीर अली उर्फ मुन्ना महिला के घर भी आता-जाता था.  महिला के 13 साल के बेटे को इस बारे में पता चला. आदित्य (13) अपनी मां को गलत काम करने से रोकता था, लेकिन महिला मान नहीं रही थी.

पति करता था मजदूरी

महिला का पति घर के बाहर मजदूरी करता था, जिसके चलते महिला घर में ज्यादातर अपने बेटे आदित्य के साथ ही रहती थी. आदित्य जब छोटा था, तो कोई रोक-टोक नहीं थी, लेकिन जैसे ही वह बड़ा हुआ, हर चीज को समझने लगा और अपनी मां को कई बार टोका. पर मां अपने बेटे की बात नहीं सुन रही थी.

माँ को अक्सर रोकता था बेटा

14 तारीख को मां जब अपने बॉयफ्रेंड जाहीर अली से मिलने सतना जा रही थी और 15 तारीख को वापस लौटी, तो बेटे आदित्य के साथ उसकी कहासुनी हुई. इस बात की जानकारी मां ने अपने बॉयफ्रेंड जाहीर को फोन करके दी. दोनों ने मिलकर आदित्य की हत्या की योजना बनाई.

ये भी पढ़ें : 

पहले किया कत्ल... फिर गले से खींच ली सोने की चेन, मौत के बाद फोन से चुकाई EMI

पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट

दोनों ने तय किया कि आदित्य को रास्ते से हटा दिया जाए. उन्होंने आदित्य की हत्या का प्लान बनाया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. शव को घर के पास फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की मां से पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया. पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें : 

भाई ने अपनी ही बहन को बनाया विधवा, जीजा के सीने पर सरेआम 7 बार मारा चाकू

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com