विज्ञापन

शिवपुरी महिला अगवा कांड का खुलासा; आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, महिला और तीन महीने की बच्ची सुरक्षित बरामद

Shivpuri Kidnapping Case: शिवपुरी महिला अगवा मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया. महिला और तीन माह की बच्ची सुरक्षित बरामद, वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में.

शिवपुरी महिला अगवा कांड का खुलासा; आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, महिला और तीन महीने की बच्ची सुरक्षित बरामद
शिवपुरी महिला अगवा कांड का खुलासा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, महिला और बच्ची बरामद

Shivpuri Kidnapping Case: शिवपुरी जिले में महिला और उसकी मासूम बच्ची के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने महिला और उसकी तीन महीने की बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है. यह कार्रवाई शिवपुरी की नई पुलिस अधीक्षक IPS यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में की गई. मामले ने तब तूल पकड़ा जब महिला को जबरन कार में बैठाए जाने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हालांकि बाद में महिला का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कही. पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

आरोपी प्रेमी का पारिवारिक और लिव‑इन कनेक्शन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पुष्पेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों को शिवपुरी के करेरा क्षेत्र में छोड़कर बीते चार वर्षों से इंदौर में प्रेमिका महक के साथ लिव‑इन रिलेशनशिप में रह रहा था. इसी संबंध से बच्ची आरोही का जन्म हुआ है.

महिला और बच्ची सुरक्षित, आरोपी गिरफ्त में

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और महिला व उसकी बच्ची को भी बरामद कर लिया गया है. सभी को कोतवाली थाना लाया गया, जहां आरोपी, महिला और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

पहले सामने आया था अपहरण का CCTV वीडियो

8 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसमें चार युवक महिला को जबरन उठाकर कार में बैठाते दिखे थे. वीडियो में एक युवक बच्ची को चादर में लपेटे हुए नजर आया था, जबकि अन्य युवक हथियारों से लैस थे. इसी के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था.

महिला का वीडियो बयान भी आया सामने

बाद में महिला ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसके परिवार वाले उसे अपने साथ नहीं रखने दे रहे थे, इसलिए उसने खुद प्रेमी को बुलाया और अपनी मर्जी से गई. उसने प्रेमी पर कार्रवाई न करने की अपील भी की. वहीं महिला के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ आकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए महिला और बच्ची का अपहरण किया. इसी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

शिवपुरी की एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि महिला, बच्ची और आरोपी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. सभी के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में पाकिस्तानी साइबर नेटवर्क का भंडाफोड़, होटल से 4 एजेंट गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को; गोटेगांव से CM मोहन ट्रांसफर करेंगे ₹1500-1500

यह भी पढ़ें : 3 साल 11 माह की जानवी सोनी का कमाल, शिव तांडव स्तोत्र से तीन इंटरनेशनल रिकॉर्ड किए अपने नाम

यह भी पढ़ें : रील बनाने के बाद युवक ने की आत्महत्या; कमरे में मिला फंदे पर लटका शव, रीवा पुलिस जांच में जुटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com