विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2026

VIDEO: जानवरों का असीम प्रेम! सड़क हादसे में हुई गायों की मौत, उठाने की कोशिश करता रहा बैल

शिवपुरी से सामने आया एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क हादसे में मरी गायों को एक बैल बार‑बार उठाने की कोशिश करता दिख रहा है. नेशनल हाईवे 46 पर हुए इस हादसे में ट्रक की टक्कर से तीन गायों की मौत हो गई.

VIDEO: जानवरों का असीम प्रेम! सड़क हादसे में हुई गायों की मौत, उठाने की कोशिश करता रहा बैल

Emotional Animal Love Video: शिवपुरी से सामने आया यह वीडियो हर किसी का दिल छू लेने वाला है. नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे के बाद जिस तरह एक बैल अपने मृत साथियों के पास बैठकर उन्हें उठाने की कोशिश करता दिखा, उसने इंसानियत और संवेदना की नई परिभाषा गढ़ दी. यह सिर्फ एक हादसे की कहानी नहीं, बल्कि जानवरों के बीच गहरे प्रेम, लगाव और सहयोग की ऐसी तस्वीर है, जिसे देखकर आंखें नम हो जाती हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा

यह घटना शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील अंतर्गत नेशनल हाईवे 46 की है. यहां स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने सड़क पर चल रही गायों को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई. सड़क किनारे खून से सनी लाशें देख वहां से गुजरने वाले लोग भी स्तब्ध रह गए.

गायों की मौत के बाद बैल का दर्द

हादसे के बाद पास में मौजूद एक बैल पूरी तरह टूट गया. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि वह अपने सींगों से मरी पड़ी गायों को बार-बार उठाने की कोशिश करता रहा. जैसे उसे यकीन ही न हो कि उसकी साथी हमेशा के लिए चली गई हैं. बैल की बेचैनी और बेबसी हर फ्रेम में झलक रही है.

काफी देर तक पास बैठा रहा बैल

गायों की मौत के बाद भी बैल काफी देर तक वहीं खड़ा रहा. लोगों ने उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ. मानो वह अपने साथियों को अकेला छोड़ने के लिए तैयार ही न हो. कुछ देर बाद वहां एक दूसरा बैल भी पहुंच गया और उसने भी गायों की लाशों के पास जाकर डेरा डाल लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं और जानवरों के बीच मौजूद इस असीम प्रेम को सलाम कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे इंसानों के लिए भी एक सीख बताया है.

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

बदरवास थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे को लेकर स्थानीय निवासी ऋषि भारती (25) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे ट्रक नंबर UP78CN7825 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गायों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com