विज्ञापन

मौत के मुंह से निकले 5 दोस्त! शिवपुरी NH-46 पर आग का गोला बनी कार

उज्जैन से पटना जा रहे 5 दोस्त टॉयलेट के लिए चाय के होटल पर रुके थे. इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया और कार जलकर राख हो गई.

मौत के मुंह से निकले 5 दोस्त! शिवपुरी NH-46 पर आग का गोला बनी कार

Shivpuri Car Fire: ​मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 46 (NH-46) पर एक कार अचानक आग का गोला बन गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कार में सवार 5 दोस्त टॉयलेट करने के लिए ढाबे पर रुके. जिसकी वजह से उनकी जान बाल-बाल बच गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया और कार जलकर राख हो गई. मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल टीम को दी.

ये सभी दोस्त उज्जैन से पटना जा रहे थे. बताया जा रहा है कि यात्रा कर रहे पांच लोगों ने टॉयलेट जाने के लिए अपनी कार को एक चाय के ढाबे पर रोका, इसी वक्त कार से अचानक धुआं निकला और वह आग के गोले में बदल गई. हालांकि ये सभी कार से नीचे उतर गए, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई.

चाय ढाबे पर रुकी थी कार, अचानक भड़की आग

​जानकारी के अनुसार, उज्जैन निवासी अली फरदीन खान, जकरिया शोएब अहमद कुरैशी, जुनैद वारसी और खालिद कुरैशी समेत कुल पांच लोग इको कार (क्रमांक MP09DH2006) से पटना जा रहे थे. शनिवार की रात जब वो शिवपुरी के रास्ते नेशनल हाईवे 46 पर पहुंचे, तो उन्होंने बदरवास बायपास पर एक चाय ढाबे के पास टॉयलेट के लिए अपनी कार रोकी. इसी दौरान अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी गाड़ी भीषण आग की लपटों में घिर गई.

कार जलकर खाक हो गई

समय रहते कार में सवार सभी पांचों लोग बाहर निकल चुके थे, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. कार में आग किस तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, इसका अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है. ​पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: भोपाल में बुजुर्ग दंपती की हुई हत्या: 3 गोलियां मारकर क‍िसने ली जान? बेटे की कहानी निकली झूठी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close