विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

सामने आया 'सोनम' का एक और 'आशिक', मोबाइल टावर पर चढ़ कर बोला - 'मुझे सोनम से मिलवाओ, नहीं तो जान दे दूंगा'

High Voltage Drama: शिवपुरी जिले से एक हाई वोल्टेज ड्रामा का ताजा मामला सामने आया है. यहां एक आशिक सोनम नाम की लड़की से प्यार बताकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

सामने आया 'सोनम' का एक और 'आशिक', मोबाइल टावर पर चढ़ कर बोला - 'मुझे सोनम से मिलवाओ, नहीं तो जान दे दूंगा'
सोनम नाम की लड़की से मिलने की जिद्द को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

Sonam Lover in MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) जिले की कोलारस तहसील के अंतर्गत आने वाले मानीपुरा कस्बे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर सोनम नाम की युवती से मिलने की जिद करने लगा. उसने दो घंटे तक टावर पर चढ़कर उत्पात मचाया और बड़ी मुश्किल से उसे नीचे उतारा गया. नीचे उतरे युवक का कहना था कि उसने अपनी मां के कहने पर गर्लफ्रेंड को बहन बना लिया था, जिसका नाम सोनम है. इस दौरान उसकी एक महिला रिश्तेदार ने आत्महत्या कर ली और उसका कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच नहीं कर रही है. यही वजह है कि वह मोबाइल टावर पर चढ़कर न्याय की मांग कर रहा था.

मानसिक रोगी बताया गया आशिक रवि

मोबाइल टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान रवि जाटव के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से भी कमजोर दिखाई दे रहा है. जानकारी के अनुसार, पिछले तीन साल से वो मानसिक रोगी बताया गया है. उसके टावर पर चढ़ने को लेकर रिश्तेदार भी परेशान हो गए और आसपास के ग्रामीण वहां जमा हो गए.

रिश्तेदार की मौत के बाद फिर से बिगड़ा मानसिक संतुलन

इस मामले में जानकारी सामने आई है कि इस युवक, जिसका मानसिक रोगी के तौर पर पिछले तीन साल से इलाज चल रहा है, वो कुछ दिनों से अच्छा था और एक प्राइवेट नौकरी भी करने लगा था. लेकिन, तीन दिन पहले अपनी एक महिला रिश्तेदार की मौत के बाद इसका मानसिक संतुलन एक बार फिर से बिगड़ गया और यह उसे याद करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

ये भी पढ़ें :- Horrific Road Accident : बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत; दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार

पुलिस और परिवार वालों ने समझा कर उतारा नीचे

मोबाइल टावर पर चढ़े इस युवक का मानसिक संतुलन खराब था और इसी के चलते ही अनाप-शनाप बातें और मांग करता हुआ दिखाई दे रहा था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और उसके परिजन पहुंचे. बड़ी मुश्किल से दो घंटे के बाद उसे समझा कर मोबाइल टावर से नीचे उतारा गया. फिलहाल, पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है और मानसिक स्थिति को देखते हुए युवक को परिजनों के हवाले कर दिया है.

ये भी पढ़ें :- Satna Smart City: घरों के अंदर घुसा पानी, सड़कें बन गई तालाब... जनता पर हो रही आफतों की बौछार, सतना के स्मार्ट सिटी का बुरा हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com