विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2026

VIDEO: रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी ने पुलिस वालों पर तानी बंदूक! वाहन चेकिंग के दौरान हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वाहन चेकिंग के दौरान रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी पर पुलिसकर्मियों पर बंदूक तानने का आरोप लगा है. सीट बेल्ट चालान को लेकर हुआ विवाद हाई‑वोल्टेज ड्रामा में बदल गया.

VIDEO: रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी ने पुलिस वालों पर तानी बंदूक! वाहन चेकिंग के दौरान हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा 

Retired DSP Wife Gun Video: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस चेकिंग के दौरान आम नागरिकों और पूर्व अधिकारियों के व्यवहार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. नेशनल हाइवे‑39 पर वाहन जांच के दौरान एक मामूली चालान को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि मामला हाई‑वोल्टेज ड्रामा में बदल गया. आरोप है कि रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर बंदूक तक तान दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वाहन चेकिंग के दौरान बढ़ा विवाद

यह घटना पन्ना‑छतरपुर मार्ग पर मड़ला थाना क्षेत्र की है. पुलिस सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान मैहर निवासी रिटायर्ड डीएसपी भरत सिंह चौहान और उनकी पत्नी राजश्री चौहान की कार को रोका गया. पुलिस ने सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काटने की कार्रवाई की, जो बात दंपति को नागवार गुजरी.

मामूली चालान पर हाई‑वोल्टेज ड्रामा

बताया जा रहा है कि चालान को लेकर रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी मौके पर ही भड़क गए. देखते ही देखते बहस तेज हो गई और मामला हंगामे में बदल गया. सड़क पर मौजूद लोग भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए कि एक छोटे से नियम उल्लंघन पर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है.

पुलिस पर बंदूक तानने का आरोप

विवाद के दौरान हालात उस वक्त और गंभीर हो गए जब आरोप है कि रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी ने पुलिसकर्मियों के सामने बंदूक तान दी. वायरल वीडियो में माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आता है. पुलिसकर्मी संयम बनाए हुए दिखते हैं, जबकि सामने से आक्रामक रवैया अपनाया जा रहा है.

पुलिस ने दिखाई समझदारी

इस पूरी घटना के दौरान मड़ला पुलिस ने धैर्य और साहस का परिचय दिया. बिना उकसावे के पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और कानून व्यवस्था बनाए रखी. यह घटना यह भी बताती है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को किस तरह के मानसिक दबाव और जोखिमों का सामना करना पड़ता है.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि कानून सभी के लिए बराबर है या नहीं. फिलहाल यह वीडियो पुलिस व्यवस्था, सड़क सुरक्षा नियमों और आम लोगों के व्यवहार को लेकर गंभीर बहस छेड़ रहा है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com