विज्ञापन

एमपी के शिवपुरी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, RI देवेंद्र जैन 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक (RI) को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. आरोपी नक्शा सुधार के नाम पर 4 हजार रुपए मांग रहा था.

एमपी के शिवपुरी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, RI देवेंद्र जैन 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक (RI) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

नक्शा सुधार के नाम पर मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, एसडीएम न्यायालय से फाइल पोहरी तहसील पहुंचने के बाद प्रभारी आरआई देवेंद्र जैन ने एक किसान से जमीन का नक्शा सुधारने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. बाद में यह सौदा 4 हजार रुपए में तय हुआ.

पीड़ित किसान ब्रखभान धाकड़ ने पहले ही 1 हजार रुपए आरोपी को दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उसका काम नहीं किया गया और उसे लगातार परेशान किया जाता रहा.

किसान ने रिकॉर्डिंग कर की शिकायत

अधिकारी के रवैये से परेशान होकर किसान ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की. 24 मार्च को जब आरोपी ने दोबारा रिश्वत की मांग की, तो किसान ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और इसे सबूत के तौर पर लोकायुक्त टीम को सौंप दिया.

जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया. तय रणनीति के तहत किसान 2 हजार रुपए लेकर आरोपी के शिवपुरी स्थित सिद्धेश्वर कॉलोनी के घर पहुंचा. जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.


 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close