VIDEO: 'मेरे भइया से दूर हट जा...' यह कहकर युवक पर टूट पड़ी युवती, बीच सड़क की चांटे और चप्पल की बरसात 

MP Viral Video: वायरल वीडियो में युवती युवक को ताबड़तोड़ चांटे मारते और चप्पलों से पीटते दिख रही है. आरोप है कि युवक ने युवती के भाई को स्मैक की लत लगवा दी. युवती का कहना है कि युवक उसके भाई को ले जाकर स्मैक का नशा करवाता है, जिससे उसके भाई की जिंदगी खराब हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Shivpuri Crime News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में  युवती एक युवक के साथ थप्पड़ और चप्पल से मारपीट करती नजर आ रही है. 

वायरल वीडियो शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में युवती युवक को ताबड़तोड़ चांटे मारते और चप्पलों से पीटते दिख रही है. आरोप है कि युवक ने युवती के भाई को स्मैक की लत लगवा दी. युवती का कहना था कि युवक उसके भाई को ले जाकर स्मैक का नशा करवाता है, जिससे उसके भाई की जिंदगी खराब हो गई है.  

सीहोर के सेठ जुम्मालाल की कर्जदार ब्रिटिश सरकार, 109 साल पहले दिए 35 हजार, अब पोता करेगा वसूली; कौन है रूठिया परिवार?

किसी ने वीडियो बनाकर किया वायरल 

जिस दौरान युवती युवक के साथ मारपीट कर रही थी, किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जिसके बाद यह वायरल हो गया. थाना कोतवाली पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है. 

Advertisement

पुलिस कर रही जांच 

शहर कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. अभी इसे लेकर किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस अपने अधार पर मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है. जांच पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

VIDEO: बंदूक पर डिस्को... कांग्रेस विधायक का प्रतिनिधि फायर कर डांसर को नचाजा रहा 

दतिया जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के प्रतिनिधि दारा सिंह कमरिया नजर आ रहे हैं. वे हाथ में बंदूक लहाराते हुए फायर कर रहे हैं और डांसर को नचा रहे हैं. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Advertisement
Topics mentioned in this article