विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2026

Shivpuri News: बाइक नहीं हटाने को लेकर विवाद, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, चार लोग घायल 

Shivpuri News: 11 अप्रैल को बाइक हटाने को लेकर दो लोगों के बीच कहा सुनी हुई थी. इस बात को लेकर अगले दिन गांव के कुछ लोगों ने परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए.

Shivpuri News: बाइक नहीं हटाने को लेकर विवाद, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, चार लोग घायल 

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के खोरगार गांव में बाइक नहीं हटाने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते यह विवाद हिंसक रूप ले लिया. घर के बाहर बैठे पिता और उनके तीन बेटों पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया. इस हमले में चारों घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज की और इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.यह मामला शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के खौरघार गांव का है.

बाइक हटाने को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल. शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के खौरघार गांव में बाइक हटाने को कहा, ताकि ट्रैक्टर निकाल सके. लेकिन इस बात को लेकर कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप ले लिया. वहीं आरोपियों ने गुस्से में आकर घर के बाहर बैठे पिता और उसके तीन बेटों पर लाठियों से हमला कर दिया. इस हमले में चारों घायल हो गए.

घर के बाहर बैठे पिता और तीन बेटों पर हमला

मारपीट की इस घटना में घायल हुए ओमप्रकाश जाटव ने बताया कि यह विवाद 11 अप्रैल की दोपहर को शुरू हुआ था. उनके भतीजे रूपेश जाटव का गांव के गिर्राज रावत से ट्रैक्टर निकालने के लिए बाइक हटाने को लेकर कहा सुनी हुई थी. उस समय रूपेश घर लौट आया और मामला शांत हो गया.  दूसरे दिन ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे, तभी गांव के कारे रावत, सुघर सिंह रावत और जय सिंह रावत लाठियां लेकर वहां पहुंचे. उन्होंने रूपेश के पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी.

सभी घायल अस्पताल में भर्ती

इसी दौरान हल्के रावत और गिर्राज रावत भी मौके पर आ गए. सभी हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए पूरे परिवार पर लाठियां से हमला बोल दिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार जारी है. वहीं पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ कानूनी धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: 9978 गांवों में होगी गणना; 62500 कर्मी रहेंगे ड्यूटी पर, आपसे पूछे जाएंगे 33 सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com