विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2025

Bus Accident: यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी, 16 लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

Bus Accident Shivpui:शिवपुरी में यात्रियों से भरी एक बस डिवाईडर से जाकर टकरा गई और फिर खाई में गिर गई. इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं. 

Bus Accident: यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी, 16 लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर
फाइल फोटो

Bus Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की रन्नौद तहसील के अंतर्गत एक बस हादसा हो गया.  बस हादसे में बस चालक की लापरवाही से यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई और बस नीचे खाई में जा गिरी. इस हादसे में बस में सवार 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें से चार यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई गई है.

गनीमत रही कि किसी यात्री की जान नहीं गई. सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है. वहीं गंभीर घायल यात्रियों को जिला चिकित्सालय रेफर किया है.

बस हादसे की जांच कर रही है पुलिस

बस शिवपुरी से रन्नौद मार्ग पर चलते हुए इंदौर से ग्वालियर की तरफ जा रही थी कि तभी गुरुवार सुबह 4:30 बजे हादसे का शिकार हो गई. इंदौर से चलकर रन्नौद के रास्ते ग्वालियर जाने वाली इस बस का नाम तिवारी सिकरवार बस सर्विसेज बताया जा रहा है. बस में यात्रा के दौरान 40 के लगभग यात्री सवार थे. लेकिन बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई. इस बस में करीब 16 यात्री घायल हो गए जिनमें से चार की हालत चिंताजनक है.

ये भी पढ़ें रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: दीपावली और छठ पर चलेंगी 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें, बिहार से चार और अमृत भारत

ये भी पढ़ें जापान और दक्षिण कोरिया के प्रवास पर रवाना हो रहा हूं... विदेश रवानगी से पहले CM ने कही ये बात 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close