विज्ञापन

मरीज बनकर एंबुलेंस से पहुंचा अस्पताल, फिर थोड़ी देर में कर दिया था कांड; अब पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

एक शख्स खुद को मरीज बताकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा. एंबुलेंस में ड्राइवर समेत 3 लोग थे. अस्पताल में उतरने के बाद वही शख्स पार्किंग में गया और ANM की स्कूटी स्टार्ट कर फरार हो गया.

मरीज बनकर एंबुलेंस से पहुंचा अस्पताल, फिर थोड़ी देर में कर दिया था कांड; अब पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. बीते दिनों जिले के धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्कूटी चोरी का एक मामला सामने आया था और सारी घटना CCTV में कैद हो गई थी. पुलिस ने फुटेज की जांच कर इस शख्स की पहचान की और स्कूटी सहित पकड़ लिया.

पुलिस को जांच में पता चला कि एक शख्स खुद को मरीज बताकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा और अस्पताल में खड़ी ANM की स्कूटी लेकर फरार हो गया था. यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो हुई. पुलिस ने चोर को जैतपुर तिराहे के पास स्कूटी सहित पकड़ लिया, जो ये खामिडोल गांव का रहने वाला है.

Latest and Breaking News on NDTV

एंबुलेस से उतरकर स्कूटी चुराने के कदम ने चौंकाया

बता दे कि बीते दिनों धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम संगीता सिंह ने अपनी होंडा एक्टिवा स्कूटी को अस्पताल की पार्किंग में खड़ा किया था. उनकी स्कूटी अचानक गायब हो गई. संदेह होने पर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया.
फुटेज में दिखाई दिया कि एक 108 एंबुलेंस अस्पताल पहुंचती है, जिसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे, इनमें से एक शख्स एंबुलेंस से उतरा. लेकिन कुछ ही देर बाद वही व्यक्ति बाहर निकला और पार्किंग में पहुंचकर एएनएम की स्कूटी स्टार्ट कर फरार हो गया.

यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही एएनएम संगीता सिंह ने धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें- MPPSC प्रीलिम्स परीक्षा आज, 365 केंद्रों पर 1.35 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; थ्री-लेयर सिक्योरिटी से गुजरेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com