विज्ञापन

MPPSC Prelims Exam: एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा आज, 365 केंद्रों पर 1.35 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; थ्री-लेयर सिक्योरिटी से गुजरेंगे परीक्षार्थी

MPPSC Prelims Exam 2026: एमपीपीसीएस प्री एग्जाम के लिए प्रदेश के 54 जिलों में 365 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर करीब 1.35 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है.

MPPSC Prelims Exam: एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा आज, 365 केंद्रों पर 1.35 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; थ्री-लेयर सिक्योरिटी से गुजरेंगे परीक्षार्थी

MPPSC Exam 2026: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की राज्य सेवा (MPPSC) और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज यानी 26 अप्रैल को आयोजित हो रही है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है. पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई है. इस दौरान सामान्य अध्ययन का पेपर होगा. वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक आयोजित है. इस समय सामान्य अभिरुचि का पेपर आयोजित होगा.

थ्री-लेयर सिक्योरिटी से गुजरेंगे अभ्यर्थी

परीक्षा 54 जिलों के 365 केंद्रों पर आयोजित हो रही है. इन केंद्रों पर करीब 1.35 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अनुसार, सभी केंद्रों पर थ्री-लेयर सिक्योरिटी लागू रहेगी, जिसमें बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन, क्यूआर कोड स्कैनिंग और फ्रिस्किंग शामिल है. 

MPPCS प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में बदलाव

इस बार परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है. वहीं परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे. इसके अलावा आयोग ने एमपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया है. पहली बार पीसीएस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग लागू की है, जिसमें हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे. यानी अब प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे. 

1.35 लाख अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

प्रदेश के 54 जिलों में बनाए गए 365 परीक्षा केंद्रों पर करीब 1.35 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. दो पालियों में होने वाली परीक्षा में सुबह सामान्य अध्ययन और दोपहर में सामान्य अभिरुचि का पेपर आयोजित होगा. नए नियमों का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को और मजबूत करना है. 

इन पदों पर होगी भर्ती

आयोग ने डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) सहित विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए 155 रिक्तियों की घोषणा की थी. जिसमें ये पद शामिल हैं.

  • डिप्टी कलेक्टर (राज्य प्रशासनिक सेवा): 17 पद
  • पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी): 18 पद
  • वाणिज्यिक कर अधिकारी: 3 पद
  • सहायक आयुक्त (सहकारिता): 1 पद
  • मुख्य नगर अधिकारी (श्रेणी सी): 4 पद
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जनपद पंचायत): 15 पद
  • नायब तहसीलदार: 4 पद
  • विकास ब्लॉक महिला सशक्तिकरण अधिकारी: 39 पद

वहीं राज्य वन सेवा के लिए 36 पदों पर परीक्षा आयोजित की गई है. 

ये भी पढ़ें: Success Story: डिलीवरी के बाद भी नहीं लिया ब्रेक, 11 दिन बाद काम पर लौटी थीं IAS प्रतिभा पाल, ऐसी है सागर कलेक्टर की कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close