विज्ञापन
This Article is From May 07, 2024

Shahdol: दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ 5 युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Gang rape in MP: शहडोल में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. यहां दोस्त के साथ घूमने आई दसवीं की छात्रा से गैंगरेप किया गया है.

Shahdol: दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ 5 युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
MP में गैंगरेप

Shahdol Crime: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना बीती रात की है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी. तभी उसे उसका एक दोस्त मिल गया. वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर बैठ गई. वहीं कुछ दूर जाने के बाद जंगल के पास दोनों रुके तभी उनके पास 5 युवक आ पहुंचे.

जांच में जुटी पुलिस

शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है. पुलिस जांच में जुटी है. जल्द ही सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया

ये घटना शहडोल जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत की हैं. दरअसल, सोमवार की शाम 16 वर्षीय छात्रा अपने दोस्त के साथ स्कूटी में जा रही थी. जंगल के पास दोनों रुके. इसी दौरान कुछ लड़के आए और नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने लगे. वहीं आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की और बारी बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया.

पांचों आरोपियों की हुई पहचान 

वहीं नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई. जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. 

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि पांचों आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और पुलिस सभी की तलाश कर रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़े: साढ़े तीन फीट के समीउल्लाह ने 3-3 फीट के भाई-बहन के साथ किया मतदान, कहा- नमाज की तरह मतदान भी जरूरी

: दोस्त के साथ घूमने निकली 15 साल की लड़की, 5 लोगों ने रोक लिया रास्ता, फिर की हैवानियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com