विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2025

धार में सेक्स स्कैंडल का भंडाफोड़, होटल से दलाल समेत तीन गिरफ्तार; दो लड़कियां भी मिलीं

Dhar Crime News: धार में एक होटल से दलाल समेत दो युवक और दो युवतियां पकड़ी गई हैं. वहीं, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है.

धार में सेक्स स्कैंडल का भंडाफोड़, होटल से दलाल समेत तीन गिरफ्तार; दो लड़कियां भी मिलीं

Deh Vyapar in Dhar: मध्य प्रदेश के धार जिले में धामनोद थाना पुलिस ने सेक्स स्कैंडल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने होटल में छापा मार दो युवतियों और दो ग्राहकों को अवैध गतिविधि करते पकड़ा है, जिसमें पुलिस ने दोनों युवकों सहित 1 दलाल को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है .

Latest and Breaking News on NDTV

घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धामनोद प्रवीण ठाकरे ने बताया कि मूखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना एबी रोड स्थित पुरानी हाईवे होटल पर संदिग्ध गतिविधियां चल रही है. इसको लेकर सादी वर्दी में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दलाल देवेंद्र सिसोदिया सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. देवेंद्र पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है.

मौके पर 2 युवतियां भी अवैध कार्य में संलिप्त पाई गईं थी. वहीं, कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई हैं, जिन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी भीड़ लग गई थी.

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में बुजुर्ग डेढ़ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट, 'पुलिसवालों' ने वीडियो कॉल कर इस तरह डराया, घरवालों से नहीं कर सका बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close