विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2024

टीकमगढ़ के इस होटल में चल रहा था अय्याशी का खेल ! भड़के लोगों ने जड़ दिया ताला

Sex Racket Exposed in MP : कहने को तो ये जगह धार्मिक इलाके में पड़ती है. लेकिन चंद लोगों ने इस जगह को अय्याशी का खेल खेलने का अड्डा बना लिया है. टीकमगढ़ का मून लाइट होटल जिले के कुंडेश्वर धाम में मंदिर के सामने बना हुआ है.

टीकमगढ़ के इस होटल में चल रहा था अय्याशी का खेल ! भड़के लोगों ने जड़ दिया ताला
धार्मिक जगह पर अय्याशी का खेल ! लोगों ने बाहर से लगा दिया ताला फिर जो हुआ....

MP News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ (Tikamgarh) से चोरी-छुपे सेक्स रैकेट के एक धंधे का पर्दाफाश हुआ है. टीकमगढ़ पुलिस ने रेड डालते हुए एक कमरे से एक लकड़ा और लड़की को पकड़ा है.... जो रात में वहां रुके हुए थे. पुलिस ने ये छापेमारी तड़के सुबह की जब सड़क पर चहलकदमी कम थी. ये घटना टीकमगढ़ के मून लाईट होटल की है. कहने को तो ये जगह धार्मिक इलाके में पड़ती है. लेकिन चंद लोगों ने इस जगह को अय्याशी का खेल खेलने का अड्डा बना लिया है. टीकमगढ़ का मून लाइट होटल जिले के कुंडेश्वर धाम में मंदिर के सामने बना हुआ है. यहां पास में रहने वाले लोगों की मानें तो ये होटल करीब 8 साल पुराना है.

होटल मालिक पर लगे संगीन आरोप

दरअसल, इस होटल में चल रहे गलत काम के चलते मोहल्ले वाले और आस-पास के लोगों को बड़ी परेशानी होती थी. यही नहीं, लाख समझाने के बाद भी नहीं माना और वो होटल की आड़ में अय्याशी करवाता था. आज मंगलवार की सुबह... लोगों को जैसे ही पता चला वैसे ही लोगों ने होटल के कमरे में बाहर से ताला लगा दिया. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई.

पुलिस ने तड़के सुबह डाल दी रेड

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में छापेमारी की. पुलिस ने ताला खोलकर एक लड़के और लड़की को पकड़ा जो रात में होटल में रुके हुए थे. दोनों लड़का और लड़की उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं. हिरासत में लेने के बाद पुलिस दोनों युवक-युवती को पुलिस स्टेशन लेकर गए. लेकिन इस मामले में पुलिस को लेकर भी कई बाते सामने आई है.

होटल के पास में कुंडेश्वर धाम मंदिर

मिली जानकारी के मुताबिक, आस-पास के लोगों ने कहा कि कुंडेश्वर धाम एक धार्मिक स्थल है.... यहां पर इस तरह के काम करने से माहौल खराब होता है. लोगों ने कहा कि ऐसा करने पर रोक लगाई जानी चाहिए जिससे कुंडेश्वर धाम एक धार्मिक स्थल है. साथ ही लोगों ने कहा कि पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश में लगी हुई है... क्योंकि पुलिस का कहना है कि ये लड़का-लड़की सिर्फ और सिर्फ नाश्ता करने आए थे.

ये भी पढ़ें : 

साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! बदले के लिए शख्स ने पार की हदें

होटल मालिक समेत 2 पहुंचे थाने

बहरहाल, पुलिस ने होटल मालिक मनोज दीक्षित समेत पकड़े गए युवक-युवती को हिरासत में लिया है. साथ ही इन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाने लेकर गई. आस-पास के लोगों की मानें तो, ये होटल लंबे समय से अय्याशी का अड्डा बना हुआ था. अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है.

"मैं तो तुम्हें देख रहा हूँ.... " प्रिंसिपल की हरकत के बाद भड़की छात्रा ने दर्ज कराई FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com