विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2026

Seoni: ताखलाकला समिति ने की गबन, लेकिन जिले की 56 समितियों से कराया गया भुगतान, विधानसभा में गूंजा मामला

Seoni Dhan Kharidi Fraud: भ्रष्ट प्रबंधक सत्यनारायण बघेल ने 90 किसानों की 6661.90 टन धान का गोलमाल किया. जिसकी कीमत लगभग पौने दो करोड़ रुपये थी. मामला सुर्खियों में आया तो अफसरों ने अरी थाने में उसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धान से भरे दो ट्रक को जब्त किया गया.

Seoni: ताखलाकला समिति ने की गबन, लेकिन जिले की 56 समितियों से कराया गया भुगतान, विधानसभा में गूंजा मामला

Seoni Dhan Kharidi Fraud: नियमों का पाठ पढ़ाने वाले अफसरों ने खुद नियम को ताक पर रखकर गबन पर गड़बड़ी का तमगा लगा दिया है. एक समिति के गबन पर जिले की 56 समितियों का लाखों रुपये दांव पर लगा दिया है. सिवनी का यह मामला विधानसभा में भी उठा. यह मामला मार्च 2024 का है, जहां सिवनी जिले की समिति ताखलाकला को बार बार शिकायतों और घोटाले के बावजूद उपार्जन समिति के जिला सहकारी बैंक प्रबंधक केके सोनी, उपयुक्त सहकारिता पुष्पेंद्र कुशवाह और फूड विभाग के शैलेश मिश्रा द्वारा ताखलाकला सहकारी समिति के प्रबंधक सत्यनारायण बघेल को धान उपार्जन का जिम्मा सौंपा था.

अपनी आदत से मजबूर भ्रष्ट प्रबंधक सत्यनारायण बघेल ने 90 किसानों की 6661.90 टन धान का गोलमाल किया था. जिसकी कीमत लगभग पौने दो करोड़ रुपये थी. मामला सुर्खियों में आया तो अफसरों ने अरी थाने में उसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धान से भरे दो ट्रक को जब्त किया. साथ ही इस धान की नीलामी की गई और नीलामी के बाद 875363 रुपये किसानों को भुगतान कराया गया, जबकि 1 करोड़ 45 लाख से ज्यादा का शेष भुगतान जिले की अलग-अलग उपार्जन समिति ने नियम विरुद्ध तरीके से जिले की 56 समितियों पर दबाव बनाकर धान कमीशन मद से करा दिया, जो उन्हें कब और कैसे लौटाई जाएगी उसका कोई जवाब अफसरों के पास नहीं है और न ही शासन किस नियम और आदेश के तहत गबन की भरपाई की है.

उपार्जन समिति के सदस्य और जिला सहकारी बैंक प्रबंधक चाहते तो ताखला कला समिति को लोन देकर किसानों का भुगतान कराया जा सकता था. इस मामले को लेकर बालाघाट विधायक मधु भगत ने भी  विधानसभा में सवाल उठाया है.

मीडिया जब उपयुक्त सहकारिता जीएस डेहरिया के समक्ष उक्त पूरे मामले पर जानकारी लेने पहुंची तो उन्होंने जिस तरह से जवाब दिया वह कहीं सवालों को जन्म दे रहा है.

वहीं जिला सहकारिता बैंक के जनरल मैनेजर के के सोनी ने तो मीडिया को देखते ही रंग बदल लिया और अलग-अलग तरह से जवाब न देने का बहाना ढूंढने लगे. हमारे विभाग का मामला नहीं है, ये कहकर कैमरे से बचते नजर आए.

 सिवनी भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के संज्ञान में लाकर कर्रवाई कराने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: Mahamana Express Fire: महामना एक्सप्रेस के डिब्बे में धुआं उठने से मचा हड़कंप, नीचे उतरे यात्री; आधे घंटे तक रोकी गई ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com