विज्ञापन

Barwani: वेयरहाउस से करोड़ों का चना और कपास गायब, व्यापारियों ने लगाया गबन का आरोप; SP से शिकायत

बड़वानी जिले के सेंधवा में स्टार एग्री वेयरहाउस से करोड़ों रुपये की कपास, चना और अन्य कृषि उपज गायब होने पर हड़कंप मच गया है. पीड़ित व्यापारियों ने कंपनी प्रबंधन पर गबन और चोरी का आरोप लगाते हुए एसपी से एफआईआर की मांग की है.

Barwani: वेयरहाउस से करोड़ों का चना और कपास गायब, व्यापारियों ने लगाया गबन का आरोप; SP से शिकायत
sendhwa star agri warehouse crores agri produce missing fir demanded.

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित स्टार एग्री वेयरहाउसिंग कंपनी से करोड़ों रुपये की कृषि उपज गायब होने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. इस बार प्रभावित व्यापारियों ने कंपनी के आला अधिकारियों पर चोरी, गबन, धोखाधड़ी और बैंक को गुमराह करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन सौंपकर सख्त आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है.

'बैंक लोन के लिए रखा था माल, ताला-चाबी कंपनी के पास थी'

पीड़ित व्यापारी कैलाश खंडेलवाल, निलेश खंडेलवाल और पीयूष खंडेलवाल ने पुलिस प्रशासन को दिए आवेदन में बताया कि बैंक ऋण प्रक्रिया के तहत उनका करोड़ों रुपये का चना, कपास और अन्य कृषि उपज इस डिपो में रखवाया गया था.  वेयरहाउस में रखे माल की सुरक्षा, उचित रखरखाव और ताला-चाबी की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की ही थी. ऐसे में यदि गोदाम के भीतर से करोड़ों का माल गायब हुआ है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन पर बनती है. इस गबन से उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंची है.

कंपनी ने आरोपों को नकारा, पुलिस जांच में जुटी

दूसरी ओर, स्टार एग्री वेयरहाउसिंग कंपनी ने व्यापारियों द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार और तथ्यहीन बताया है. कंपनी प्रबंधन का कहना है कि सच्चाई पुलिस की निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी.

216 किमी दूर रहकर नौकरी! पन्ना में 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गाज; फर्जी हाजिरी का बड़ा खुलासा

पुलिस कर रही मामले की जांच 

सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओ.पी. चोंगड़ के अनुसार, इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से दस्तावेज और शिकायतें प्राप्त हुई हैं. पुलिस सभी कागजातों की बारीकी से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 

Real Life Bajrangi Bhaijaan: जिनकी उम्‍मीद भी मरी, उन्‍हें वतन वापस लाते हैं आबिद, 1 कॉल से शुरू होती है जंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close