विज्ञापन

216 किमी दूर रहकर नौकरी! पन्ना में 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गाज; फर्जी हाजिरी का बड़ा खुलासा

पन्ना में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ा खुलासा हुआ है. जिले की 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महीने में सिर्फ 2 दिन ड्यूटी निभा रही हैं. वे आवंटित गांवों में रहने की बजाय बड़े शहरों में रह रही हैं. 

216 किमी दूर रहकर नौकरी! पन्ना में 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गाज; फर्जी हाजिरी का बड़ा खुलासा

पन्ना जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग में फर्जीवाड़े का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है. समीक्षा बैठक के दौरान खुलासा हुआ कि जिले की 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने आवंटित गांवों में रहने के बजाय 10 किलोमीटर से लेकर 216 किलोमीटर दूर बड़े शहरों में रहकर 'अप-डाउन' का खेल चला रही थीं.

216 किमी दूर जबलपुर से आकर सिर्फ खानापूर्ति

जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, हद तो तब हो गई जब पडरहा केंद्र की कार्यकर्ता 216 किलोमीटर दूर जबलपुर से महीने में महज एक या दो बार आकर सिर्फ औपचारिक खानापूर्ति कर रही थीं. इसके अलावा छतरपुर (91 किमी दूर) और कटनी से भी रोजाना या हफ्ते में आवागमन का खेल धड़ल्ले से चल रहा था. कई कार्यकर्ता तो पिछले कई महीनों से अपने केंद्रों से पूरी तरह नदारद पाई गईं, जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली पोषण योजनाएं ठप पड़ी रहीं.

Real Life Bajrangi Bhaijaan: जिनकी उम्‍मीद भी मरी, उन्‍हें वतन वापस लाते हैं आबिद, 1 कॉल से शुरू होती है जंग

DP-O का कड़ा रुख, अधिकारियों को नोटिस जारी

शासकीय नियमों की खुलेआम उड़ती धज्जियां देख जिला कार्यक्रम अधिकारी (DP-O) अवधेश कुमार सिंह ने सख्त रुख अख्तियार किया है. उन्होंने संबंधित परियोजना अधिकारियों (CDPO) को कारण बताओ नोटिस थमाते हुए अब तक की गई कार्रवाई और एक-एक पाई का हिसाब मांगा है. DP-O ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश नहीं की गई, तो लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

MBA स्‍टूडेंट को 1600 में से दे दिए 1604 नंबर, विक्रम विश्वविद्यालय का कारनामा, रिजल्‍ट में गड़बड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com