विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

Selfie Addiction : सेल्फी के लिए खतरनाक स्टंट, 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए तीन युवक

Selfie Addiction : मध्य प्रदेश में इन दिनों युवाओं पर कहीं रील का खुमार तो कहीं सेल्फी की सनक सवार है. रायसेन में सेल्फी को लेकर कुछ युवक 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए. 

Selfie Addiction : सेल्फी के लिए खतरनाक स्टंट, 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए तीन युवक

Selfie Addiction : सेल्फी की सनक तो देखिए...अपनी जान की चिंता किए बगैर युवाओं का एक दल पानी की टंकी पर चढ़ गया. पानी की टंकी की ऊंचाई कोई एक दो फीट नहीं, बल्कि 100 फीट है. जान जोखिम में डालकर युवा पानी की टंकी पर इसलिए चढ़ गए कि उनको सेल्फी लेनी थी. इसे सनक कहें या कुछ और... लेकिन ऐसा करना कई बार घातक साबित हो जाता है.  

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से सेल्फी की सनक का केस सामने आया है. जहां ग्राम पंचायत साईंखेड़ा में कुछ युवा सेल्फी लेने के लिए पानी की 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गए. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे तीन युवा पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर मोबाइल से सेल्फी क्लिक कर रहे हैं.इस बीच एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं. यह युवाओं की बड़ी लापरवाही को दर्शा रही है. 

अब सबसे बड़ा सवाल ये 

युवाओं की सेल्फी की तस्वीरे आने के बाद अब कई तरह के सावल खड़े हो रहे हैं. जैसे जब टंकी पर गेट लगा है, तो फिर ताला क्यों नहीं? कौन जिम्मेदार है इस लापरवाही का? क्या प्रशासन किसी हादसे के बाद ही जागेगा?" 

रीलबाजी जान पर पड़ गई थी भारी

रील बाजी से जुड़ा एक मामला रविवार को ही शाजापुर जिले से आया है. जहां रील का खुमार युवक की जान पर भारी पड़ गया था. जिले के शुजालपुर स्विमिंग पुल में एक बड़ा हादसा होने से टल गया, यहां पर तैराकी करने आया एक युवक अचानक पानी में डूबने लगा, जिसे स्विमिंग पुल कर्मचारियों ने तत्काल पुल से बाहर निकाला. सीपीआर देकर उसकी जान बचाई. पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

युवाओं से अपील है 

जिले के वरिष्ठ लोगों ने इस मामले को लेकर युवाओं को सुझाव दिया है कि सेल्फी की सनक को अपनी जिंदगी पर हावी मत होने दें. ऐसे खतरों से बचे. आपकी जिंदगी सेल्फी से ज्यादा कीमती है. 

ये भी पढ़ें- REEL की सनक: Video बनने के लिए युवक ने स्विमिंग पुल में लगाई उल्टी छलांग; गार्ड की सूझबूझ से मौत के मुंह से ऐसे आया बाहर

ये भी पढ़ें- अब और भी बेहतर होगी छत्तीसगढ़ की स्कूली शिक्षा, शिक्षक विहीन नहीं होगा कोई विद्यालय

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com