विज्ञापन

9 घंटे तक लाइट का इंतजार करते रहे लोग, पर नहीं आई; जाम लगाया तो 20 मिनट में आ गई

सुबह सात बजे से गई बिजली का इंतजार करते-करते दोपहर के साढ़े तीन बज गए, लेकिन लाइट नहीं आई. इसके बाद मंडी चौराहा राम मंदिर के पास लोग जमा हो गए और रोड ब्लॉक कर दी. इसका नतीजा यह हुआ कि 4 बजने से पहले ही बिजली बहाल हो गई.

9 घंटे तक लाइट का इंतजार करते रहे लोग, पर नहीं आई; जाम लगाया तो 20 मिनट में आ गई
सीहोर में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने लगाय जाम.

Sehore Power Cut Protest: कहते हैं जब सीधी उंगली से घी न निकले तो उंगली टेढ़ी करनी पड़ती है. रविवार को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मंडी क्षेत्र की जनता ने भी कुछ ऐसा ही किया. सुबह से शाम तक बिजली कंपनी के झूठे वादों और भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों का सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने मंडी चौराहे पर चक्काजाम कर दिया. इसका कमाल देखिए कि जो विभाग 9 घंटे में बिजली ठीक नहीं कर पाया, वह आंदोलन के बाद महज 20 मिनट के भीतर बहाल हो गई.

दरअसल, बिजली कंपनी ने एक दिन पहले शनिवार 4 अप्रैल को वाट्सग्रुप पर मैसेज भेजा था कि रविवार को मेंटेनेंस का कार्य होगा. इस कारण सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लाइट नहीं रहेगी. लोगों ने भी सोचा कि चलो संडे है, काम निपटा लेंगे. लेकिन 1 बजा, फिर 2 और फिर 3 बजे भी लाइट नहीं आई तो लोगों का पारा चढ़ गया.  

12 पसलियां टूटीं, हड्डियों के टुकड़ों से फटा दिल, PM रिपोर्ट में दहलाने वाला खुलासा, हैवानियत के बाद हत्या का मामला

सैकड़ों लोगों ने मंडी चौराहे पर लगाया जाम 

बिजली का इंतजार करते-करते दोपहर के साढ़े तीन बज गए, लेकिन लाइट नहीं आई. इसके बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा. देखते ही देखते मंडी चौराहा राम मंदिर के पास सैकड़ों लोग जमा हो गए और सीहोर-श्यामपुर रोड ब्लॉक कर दी. सूचना मिलने पर मौके पर अधिकयारी पहुंचे तो लोगों ने उनसे साफ कह दिया कि जब तक लाइट नहीं, तब तक रास्ता नहीं. इसका नतीजा यह हुआ कि 4 बजने से पहले ही पूरे क्षेत्र की बिजली बहाल हो गई. 

Video: 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और लाखों रुपये से भरे बैग कार से पार, चंद सेकंड में वारदात, सामने आया CCTV

ठप रहा व्यापार, खाली बैठे रहे मजदूर 

बता दें कि सीहोर का मंडी क्षेत्र में सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि मंडी और इंडस्ट्रीज एरिया भी है. अघोषित कटौती की वजह से पूरे दिन व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है और मजदूर खाली हाथ बैठे रहे. लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर, बिजली विभाग का रवैया यही रहा तो आगे और भी उग्र प्रदर्शन करेंगे.

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close