विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2026

गांव में घुस आया खूंखार सियार, 8 लोगों पर किया हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को ही मार डाला

MP News: सीहोर के एक गांव में सियार का आतंक देखने को मिला. यहां एक सियार गांव में घुस गया और कई लोगों पर हमला कर दिया. 

गांव में घुस आया खूंखार सियार, 8 लोगों पर किया हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को ही मार डाला

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के जंगल का दायरा सिमट रहा है, ऐसे में वन्य जीव रहवासी गांवो में पहुंचने लगे हैं. अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में हिंसक वन्य जीवों के द्वारा पालतू पशुओं के शिकार में मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन अब जंगली जानवर गांव में आकर ग्रामीणों पर हमले कर रहे हैं.

घरों में घुसकर किया हमला 

भेरुन्दा क्षेत्र के सोठिया गांव में खूंखार सियार घुस आया और घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया. सियार के हमले में 8 लोग घायल हो गए. बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग को चोट पहुंची हैं जिन्हें उपचार के लिए भेरुन्दा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बुजुर्ग धन्नालाल ने बताया कि अब घर से निकले और सियार ने झपटा मार दिया. शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो सियार भाग निकला और दूसरे घरो में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर दिया. 

सियार को ग्रामीणों ने मार डाला 

घटना के बाद गांव के लोग एकत्रित हुए और सियार की तलाश में जुट गए. ग्रामीणों ने सियार को ढूंढ कर मार डाला. वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सियार के शव को अपने कब्जे में लेकर विधिवत शव का अंतिम संस्कार किया गया. बीएमओ मनीष सारस्वत ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है, मरीजों को एन्टी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं. सियार के हमले में गीता पंवार, सुगना पंवार, रक्षा, अनिता, सावनी, विजय, आर्यमन घायल हुए हैं. 

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ को पहली 6-लेन की सौगात: रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर हो रहा तैयार, जानें क्या है खासियत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com