विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2024

Bhind में नदी में बह गए थे दो जवान, तलाश अभी भी है जारी

MP News: एक ग्रामीण को बचाने की कोशिश करते हुए दो जवान नदी के तेज बहाव में बह गए थे. उनकी तलाश अभी भी जारी है, लेकिन कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है.

Bhind में नदी में बह गए थे दो जवान, तलाश अभी भी है जारी
पानी में बहे SDRF जवान की तलाश जारी (File Photo)
IANS

SDRF Soldiers Drawn: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) जिले की कुंवारी नदी (Kuwari River) में एक ग्रामीण को बचाने की कोशिश में SDRF के लापता हुए दो जवानों की तलाशी का अभियान गुरुवार को भी जारी है. ये दोनों जवान बुधवार की शाम तेज बहाव में लापता हो गए थे. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को विजय कुशवाहा नामक व्यक्ति क्वांरी नदी के स्टॉप डैम (Stop Dam) पर फंसे अपने मवेशियों को निकालने गया था. पानी ज्यादा होने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई. विजय को बाहर निकालने के लिए गांव के लोग और SDRF के जवान प्रवीण कुशवाहा और हर दास दो अन्य लोगों के साथ बोट से नदी में आगे बढ़े. पानी का बहाव तेज होने पर बोट अनियंत्रित हुई और पलट गई. साथ में चारों लोग पानी के बहाव में बह गए.

तेज है नदी में पानी का बहाव

बताया गया है कि बोट में सवार चार लोगों में से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एसडीआरएफ के दोनों जवान पानी के बहाव में बह गए. बुधवार की देर रात तक दोनों जवानों की तलाशी का अभियान चला, मगर सफलता नहीं मिली. गुरुवार की सुबह फिर दोनों जवानों की तलाशी का अभियान शुरू किया गया जो अभी भी जारी है. नदी में पानी का बहाव बहुत तेज है और आशंका इस बात की जताई जा रही है कि दोनों जवान पानी के बहाव के साथ बहुत आगे निकल गए होंगे.

भारी बारिश से ग्रामीणों तो खास परेशानी

ज्ञात हो कि बारिश के मौसम में नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ जाता है और मवेशी चराने से लेकर लकड़ी आदि का जुगाड़ करने वाले ग्रामीण मुसीबत में फंस जाते हैं. कई बार तो पानी से घिरे लोगों को निकालने के लिए बोट आदि से सफलता मिल जाती है अन्यथा हेलीकॉप्टर के साथ सेना की भी मदद लेना होती है.

ये भी पढ़ें :- Tractor में रेत भर रहे थे लोग, अचानक बढ़ा नदी में पानी और तिनके की तरह बह गया ट्रैक्टर

सरकार के निर्देश

राज्य सरकार के अलावा जिला स्तर पर प्रशासन ने आम लोगों को बारिश के मौसम में ऐसे इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है जहां पानी मुसीबत बन सकता है. कई स्थानों पर तो चेतावनी के बोर्ड भी लगाए गए हैं. उसके बावजूद लोग इस चेतावनी को अनदेखा कर उन इलाकों में पहुंच जाते हैं जहां जल स्तर बढ़ने से उनकी जान तक पर खतरा आ जाता है.

ये भी पढ़ें :- Cyber Tehsil: MP के किसानों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी, मोहन सरकार ने किया ये बड़ा फैसला

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com