School Bus Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्कूल बस पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में सात बच्चे घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए गरोठ चिकित्सालय ले जाया गया. हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, गरोठ थाना क्षेत्र के कुंडालिया के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. बताया जा रहा है कि हादसे के समय लगभग 12 से बच्चे स्कूल बस में सवार थे, जिनमें से 7 बच्चों को चोट आईं इन्हें इलाज के लिए गरोठ चिकित्सालय लाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Advertisement
नोट- ये खबर अपडेट होगी...
ये भी पढ़ें- सिंगरौली में शव बना तमाशा... मुर्दा को जिंदा करने का खेल, तांत्रिक कर रहा था झाड़-फूंक
Topics mentioned in this article