सब्जी में गिरी थी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

Satna News: शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर में बनी सब्जी और रोटी परिवार के सदस्यों ने खाई. भोजन के दौरान यह संदेह हुआ कि सब्जी में छिपकली गिर गई थी. हालांकि तब तक सभी लोग खाना खा चुके थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh News: सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खारी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सब्जी में छिपकली गिरने के बाद उसे खाने से एक ही परिवार के 6 लोगों की तबियत अचानक बिगड़ गई. सभी को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया.

सब्जी और रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबियत

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर में बनी सब्जी और रोटी परिवार के सदस्यों ने खाई. भोजन के दौरान ही यह संदेह हुआ कि सब्जी में छिपकली गिर गई थी. इसके बावजूद तब तक सभी लोग खाना खा चुके थे. कुछ ही देर बाद संध्या रजक, सुमित्रा रजक, अमित रजक, अंकिता रजक सहित दो अन्य की तबियत खराब हो गई. हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद रामपुर बाघेलान ले जाया गया.

Advertisement

मरीजों को किया गया रेफर

परिजनों ने तुरंत सभी को रामपुर बाघेलान अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में कमलेश रजक ने बताया कि सुबह सभी ने सामान्य रूप से सब्जी-रोटी खाई थी, लेकिन खाने के दौरान ही छिपकली गिरने की बात सामने आई. इसके बाद एक-एक कर सभी की तबियत बिगड़ती चली गई.

फिलहाल जिला अस्पताल में सभी का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग भोजन बनाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Success Story: भैंस चराने वाला लड़का बना SDM, 5 बार असफलता, पर नहीं मानी हार...ऐसी है विजय डहरिया की कहानी

Topics mentioned in this article